Rajasthan Staff Selection Board, RSMSSB Rajasthan Forest Guard 2022 New Exam Dates की घोषणा कर दी गई है। बीते दिन RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर राजस्थान वन रक्षक 2022 परीक्षा तिथि की जानकारी अपलोड की गई, जिसके साथ ही ऐसे उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया जो काफी समय से नई परीक्षा तिथि की खबर जानना चाह रहे थे।
RSMSSB Rajasthan Forest Guard 2022 परीक्षा का आयोजन आगामी माह यानी दिसंबर में किया जाएगा। बता दें, वैसे तो इस परीक्षा का आयोजन किया जा चुका था, लेकिन पेपर लीक विवादों के चलते बोर्ड ने परीक्षा रद्द कर दी थी, इसलिए दोबारा से परीक्षा तिथि जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक साइट rsmssb.rajasthan.gov.in के अलावा नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से परीक्षा तिथि देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
दोनों पालियों का देखें समय
RSMSSB द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड 2022 परीक्षा अब 11 दिसंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों - सुबह और शाम में आयोजित की जाएगी। सुबह का सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम का सत्र दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।
Direct Link for Rsmssb Forest Guard 2022 Exam Revised Date
पहले 12 व 13 को होनी थी परीक्षा
RSMSSB ने 12 और 13 नवंबर, 2022 के लिए राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड 2022 परीक्षा निर्धारित की थी। हालांकि, परीक्षा की पहली पाली के बाद एक पेपर लीक हो गया था जिसके बाद राजस्थान बोर्ड ने परीक्षा रद्द करने और नई तारीखें जारी करने का फैसला किया।
देखें राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड की चयन प्रक्रिया
राजस्थान वन रक्षक परीक्षा के माध्यम से कुल 1,128 रिक्तियां उपलब्ध हैं। इनमें से 1,047 फॉरेस्ट गार्ड के पद के लिए और 87 फॉरेस्टर के पद के लिए हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड 2022 परीक्षा अब शेष पाली के लिए 11 दिसंबर 2022 को आयोजित की जाएगी।
