एजुकेशन

Rajasthan Teacher Vacancy 2022: बड़ा अपडेट! राजस्थान शिक्षक भर्ती परीक्षा शिड्यूल व कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर एग्जाम के नतीजे जारी

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Feb 8, 2023, 10:07 AM IST

Rajasthan Teacher (Level-1 and Level-2) Vacancy 2022: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय शिक्षक (स्तर -1 और स्तर -2) 2022 के पदों के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे, वे आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर या यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।

Image

जारी हुआ राजस्थान शिक्षक भर्ती परीक्षा का एग्जाम शिड्यूल

Rajasthan Staff Selection Board Primary and Upper Primary School Teacher (Level-1 and Level-2) 2022 examination schedule जारी कर दिया गया है। परीक्षा कार्यक्रम को आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर या यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय शिक्षक (स्तर -1 और स्तर -2) 2022 भर्ती अभियान के माध्यम से 48,000 रिक्तियों को भरा जाएगा। इनमें से 21,000 रिक्तियां प्राथमिक विद्यालय शिक्षक स्तर 1 पदों के लिए हैं और 27,000 रिक्तियां उच्च प्राथमिक विद्यालय शिक्षक पदों के लिए हैं।

कब होगी परीक्षा

प्राथमिक विद्यालय शिक्षक स्तर 1 की परीक्षा 25 फरवरी को सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। उच्च प्राथमिक शिक्षक स्तर 2 की परीक्षा 25 फरवरी, 26 फरवरी, 27 फरवरी, 28 फरवरी और 1 मार्च को दो पालियों में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होनी है। परीक्षा के लिए अनंतिम ई-प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा, लेकिन अभी उसके लिए निर्धारित तिथि या समय की घोषणा नहीं की गई है। इस बारे में जल्द ही अधिसूचना जारी की जाएगी।

आरएसएमएसएसबी स्कूल शिक्षक परीक्षा 2023 अनुसूची कैसे डाउनलोड करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट - rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर, Latest News में देखें और परीक्षा कार्यक्रम लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नई विंडो दिखाई देगी, लिंक के नीचे दिए गए डाउनलोड विकल्प पर क्लिक करें।
  • RSMSSB प्राथमिक, उच्च विद्यालय शिक्षक परीक्षा कार्यक्रम 2023 को स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • वही डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।

rsmssb Primary and Upper Primary School Teacher vacancy PDF

RSMSSB प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय शिक्षक रिक्ति पीडीएफ

RSMSSB कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती 2023 के नतीजे जारी

RSMSSB की ओर से एक और बड़ा अपडेट आया है, RSMSSB ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर RSMSSB कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती 2023 के नतीजे जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपना परिणाम और अंतिम कट ऑफ स्कोर rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी आधिकारिक अधिसूचना से देख सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग, बीकानेर में भरे जाने वाले बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर रिक्तियों के लिए RSMSSB बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती 2023 परीक्षा आयोजित की गई थी।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article