एजुकेशन

RSMSSB Final Result OUT: राजस्थान जूनियर अकाउंटेंट भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

RSMSSB Junior Accountant Final Result 2024 Declared: राजस्थान में जूनियर अकाउंटेंट भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। राजस्थान सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) की तरफ से जूनियर अकाउंटेंट भर्ती के लिए फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे वो RSMSSB Exam की ऑफिशियल वेबसाइट- rssb.rajasthan.gov.in पर फाइनल रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

राजस्थान जूनियर अकाउंटेंट रिजल्ट

Photo : iStock

RSMSSB Junior Accountant Final Result 2024 Declared: राजस्थान सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) की तरफ से जूनियर अकाउंटेंट भर्ती के लिए फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे वो RSMSSB Exam की ऑफिशियल वेबसाइट- rssb.rajasthan.gov.in पर फाइनल रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि रिजल्ट के लिए जारी पीडीएफ फाइल में सेलेक्टेड कैंडिडेट्स के रोल नंबर दिए गए होंगे।

राजस्थान सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) की तरफ से जूनियर अकाउंटेंट भर्ती के लिए 11 फरवरी 2024 को भर्ती परीक्षा आयोजित कराई गई थी। इनमें जूनियर अकाउंटेंट के 5 हजार 190 और तहसील राजस्व लेखाकार के 198 पद शामिल हैं। इस भर्ती परीक्षा का 27 जून को प्रोविजनल रिजल्ट जारी करते हुए विज्ञापित पदों के वरीयता अनुसार दोगुने अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। दस्तावेज सत्यापन के बाद अब अभ्यर्थियों का फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है।

RSMSSB Junior Accountant Result ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Rajasthan RSMSSB Junior Accountant and Tehsil Revenue Accountant Recruitment 2023 Final Result 2024 के लिंक पर जाना होगा।
  • अब रिजल्ट चेक करने के लिए पीडीएफ फॉर्मेट खोलें।
  • रिजल्ट चेक करने के लिए अपना रोल नंबर सर्च करें।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

RSMSSB Cut Off for Junior Accountant: कट ऑफ लिस्ट जारी

निदेशालय कोष एवं लेखा विभाग जयपुर और राजस्व मंडल अजमेर के लिए आयोजित कराई गई इस भर्ती परीक्षा में रिजल्ट के साथ-साथ कट ऑफ लिस्ट भी जारी की गई है। इसमें तहसील राजस्व लेखाकार के पदों पर जनरल की 672.27, ईडब्ल्यूएस की 650.79, एससी की 585.23, एसटी की 567.63, ओबीसी की 664.21 और एमबीसी की 618.89 कट-ऑफ रही।

राजस्थान में Junior Accountant के पदों पर जनरल की 605.91, ईडब्ल्यूएस की 569.56, एससी की 488.94, एसटी की 478.04, ओबीसी की 585.25 और एमबीसी की 535.04 कट-ऑफ रही। इस पद पर सेलेक्ट होने वालों के लिए वेतनमान लेवल 8 है, जिसमें वेतन सीमा 26,300 रुपये से 85,500 रुपये है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article