एजुकेशन

rsmssb, 4th Grade Result Rajasthan: आ गई राजस्थान 4th ग्रेड रिजल्ट की डेट, ऐसे डाउनलोड करें कट ऑफ, मेरिट लिस्ट PDF

rsmssb 4th Grade Result Rajasthan 2025 date and time: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर कल 16 जनवरी 2026 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार जो आरएसएसबी फोर्थ ग्रेड परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना रिजल्ट rssb.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।

rsmssb 4th Grade Result Rajasthan: राजस्थान ग्रेड 4 रिजल्ट

rsmssb 4th Grade Result Rajasthan: राजस्थान ग्रेड 4 रिजल्ट

rsmssb 4th Grade Result Rajasthan 2025 date and time: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर कल 16 जनवरी 2026 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार जो आरएसएसबी फोर्थ ग्रेड परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना रिजल्ट rssb.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। आरएसएसबी ग्रेड 4 परिणाम 2025-26 उन लगभग 21 लाख उम्मीदवारों के लिए जारी किया जाएगा, जिन्होंने 19 से 21 सितंबर, 2025 के बीच आयोजित परीक्षा में भाग लिया था। राजस्थान 4th ग्रेड की परीक्षा 2025, 19 से 21 सितंबर 2025 के बीच छह अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित की गई थी।

rssb.rajasthan.gov.in 2025, Rajasthan 4th Grade Result 2025 ऐसे करें चेक

  • आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उम्मीदवार कॉर्नर पर क्लिक करें और फिर परिणाम टैब पर क्लिक करें।
  • अब 'राजस्थान ग्रेड 4 भर्ती 2024-25 का परिणाम और मेरिट सूची' शीर्षक वाले लिंक को देखें।
  • राजस्थान ग्रेड 4 परिणाम 2025-26 स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसमें शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे।
  • अपना रोल नंबर दर्ज करने के लिए Ctrl + F फ़ंक्शन (या मोबाइल पर सर्च बार) का उपयोग करें।
  • यदि आपका रोल नंबर सूची में दिखाई देता है, तो आप अगले चरण के लिए अर्हता प्राप्त कर चुके हैं।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के अध्यक्ष आलोक राज ने अभी-अभी ग्रुप डी रिजल्ट पर ताजा अपडेट दी है। उन्होंने कहा है कि परिणाम कल वेबसाइट पर अपलोड होंगे। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा राजस्थान 4th ग्रेड (चतुर्थ श्रेणी) परीक्षा 2026 का रिजल्ट PDF कल 16 जनवरी 2026 को शाम 5 बजे जारी किया जाएगा। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) राजस्थान ग्रेड 4 परिणाम जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन (DV) किया जाएगा।

कैटेगरी वाइज पदों की डिटेल

आरएसएसबी राजस्थान ग्रेड 4 रिजल्ट राज्य भर में 53,749 पदों के लिए जारी किया जाएगा। इनमें से 48,199 रिक्तियां गैर-अनुसूचित क्षेत्र (गैर-टीएसपी) में हैं, जबकि 5,550 रिक्तियां अनुसूचित क्षेत्र (टीएसपी) के लिए आरक्षित हैं। राजस्थान ग्रेड 4 रिजल्ट 2025-26 का विवरण एसएसओ पोर्टल पर उपलब्ध होगा। उम्मीदवार अपने अकाउंट में लॉग इन करके अपने रॉ मार्क्स, नॉर्मलाइज़्ड स्कोर और सेक्शनल परफॉर्मेंस देख सकते हैं। यह विस्तृत स्कोरकार्ड आमतौर पर प्रारंभिक मेरिट लिस्ट जारी होने के 2-3 दिन बाद जारी किया जाता है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article