RRVUNL Admit Card 2025 Released: यहां डाउनलोड करें आरआरवीयूएनएल टेक्नीशियन और प्लांट अटेंडेंट का एडमिट कार्ड
RRVUNL Admit Card 2025 Released: राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड ने टेक्नीशियन, ऑपरेटर और प्लांट अटेंडेंट का एडमिट कार्ड जारी कर (RRVUNL Technician Admit Card 2025 ) दिया है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर (RRVUNL Operator Admit Card 2025) सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 2163 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
बता दें आरआरवीयूएलएल के टेक्नीशियन, ऑपरेटर और प्लांट अटेंडेंट की प्रीलिम्स परीक्षा 24 नवंबर से 27 नवंबर 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। ध्यान रहे यहां उम्मीदवारों को बिना एडमिट के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना ना भूलें। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आरवीवीयूएलएन टेक्नीशियन, ऑपरेटर और प्लांट अटेंडेंट का एडमिट कार्ड से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।