एजुकेशन

RRB NTPC UG Result 2025: एनटीपीसी यूजी रिजल्ट के बाद ​कट ऑफ मार्क्स भी जारी, यहां से डाउनलोड करें PDF

RRB NTPC UG Result 2025 Cut off: आरआरबी ने एनटीपीसी यूजी रिजल्ट 2025 स्टेज-1 (CBT 1) के बाद कट ऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए हैं। सभी 21 रीजनल RRB वेबसाइट पर पब्लिश मेरिट-लिस्ट PDF में सिलेक्शन प्रोसेस के अगले फेज के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स के रोल नंबर शामिल हैं।

Image

आरआरबी एनटीपीसी यूजी रिजल्ट 2025 कट ऑफ मार्क्स

RRB NTPC UG Result 2025 Cut off Marks: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी यूजी परीक्षा स्टेज-1 (CBT 1) के रिजल्ट के बाद कट ऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए गए हैं। इस भर्ती के लिए 6,326,818 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जबकि कुल 51,979 कैंडिडेट्स को आगे के प्रोसेस के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। अगर आपने भी इस रिजल्ट में सफलता पाई है, तो यहां दिए टेबल से कट ऑफ मार्क्स जरूर देखें।

यहां NTPC का मतलब 'नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी' से है। इस भर्ती अभियान से कुल 3,445 पदों को भरा जाएगा।

RRB NTPC UG Exam 2025

CBT 1 Exam CEN नंबर 06/2024 के तहत नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी अंडरग्रेजुएट लेवल पोस्ट के लिए 7 अगस्त और 9 सितंबर 2025 के बीच आयोजित किया गया था।

RRB NTPC UG Result 2025 Cut off

RRB NTPC UG CBT 1 Result 2025 को आरआरबी की रीजनल वेबसाइट पर से देखा सकता है। इन रिजल्ट को 21 नवंबर को जारी किया गया था, जो कि PDF फॉर्मेट में है। रिजल्ट के साथ, अगले स्टेज के लिए एलिजिबिलिटी तय करने के लिए अलग-अलग कैटेगरी के कट-ऑफ मार्क्स भी जारी किए गए हैं। जिन कैंडिडेट्स के रोल नंबर PDF में हैं, वे CBT 2 के लिए क्वालिफाई हो गए हैं।

यहां कट-ऑफ मार्क्स और चुने हुए रीजन में क्वालिफाई हुए कैंडिडेट्स की संख्या का एक स्नैपशॉट दिया गया है:

RRB NTPC UG Result 2025 Cut off

आरआरबी एनटीपीसी यूजी रिजल्ट 2025 कट ऑफ मार्क्स

अगर आप जोन के अनुसार चेक करना चाहते हैं, तो इस लिंक पर क्लिक करें - RRB NTPC UG Result 2025 Cut off Marks

आगे का क्या है प्रोसेस

क्वालिफाई कैंडिडेट्स अब CBT 2 में भाग लेंगे, जिसमें जनरल अवेयरनेस, मैथेमेटिक्स और जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग को कवर करने वाले 120 मल्टीपल-चॉइस सवाल होंगे। एग्जाम का समय जनरल कैंडिडेट्स के लिए 90 मिनट और PwBD कैंडिडेट्स के लिए 120 मिनट है। CBT 2 के बाद, स्किल टेस्ट (CBAT), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट भी होगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article