एजुकेशन

RRB NTPC Result 2025 Date: किसी भी वक्त जारी हो सकता है आरआरबी एनटीपीसी का रिजल्ट, कुल 8113 पदों पर होगी भर्ती

RRB NTPC Result 2025, RRB NTPC CBT 1 Result 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड किसी भी वक्त एनटीपीसी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर (RRB NTPC Result 2025) सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक (RRB NTPC CBT 1 Result) कर सकेंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 8113 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

Image

RRB NTPC Result 2025: यहां देखें आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 का रिजल्ट

RRB NTPC Result 2025, RRB NTPC CBT 1 Result 2025: आरआरबी एनटीपीसी भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (RRB NTPC Result 2025) खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही एनटीपीसी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर (RRB NTPC CBT 1 Result) सकता है। जिन उम्मीदवारों ने स्नातक स्तर के पदों के लिए CBT परीक्षा दी थी, वे अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम चेक कर सकेंगे। रेलवे बोर्ड रिजल्ट जारी करने के साथ श्रेणीवार कट ऑफ अंक और स्कोरकार्ड भी जारी करेगा।

RRB NTPC Result 2025: कब हुई थी परीक्षा

बता दें आरआरबी सीबीटी 1 परीक्षा 5 जून से 24 जून, 2025 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे गए थे, यहां प्रत्येक प्रश्न 1 मार्क्स का होता है। वहीं प्रोविजनल आंसर की 1 जुलाई को जारी की गई थी। यहां आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को 6 जुलाई तक का समय दिया गया था। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

RRB NTPC CBT 1 Result 2025: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  1. सबसे पहले RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर RRB NTPC Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  3. रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  4. रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  5. यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  6. यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित हो जाता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

RRB NTPC CBT 1 Result: सीबीटी 1 के बाद सीबीटी 2 परीक्षा

सीबीटी 1 में सफल होने वाले उम्मीदवार सीबीटी 2 की परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके बाद अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के वेरिफिकेशन व मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

RRB NTPC CBT 1 Result 2025: इतने पदों पर होगी भर्ती

आरआरबी एनपीसी भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 8113 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें 1736 पद चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, 994 पद स्टेशन मास्टर, 3144 रिक्तियां मालगाड़ी प्रबंधक, 1507 रिक्तियां कनिष्ठ लेखा सहायक सह टाइपिस्ट और 732 पद वरिष्ठ लिपिक सह टाइपिस्ट के लिए आरक्षित होंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article