एजुकेशन

RRB NTPC Exam Date 2025: आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम शेड्यूल जल्द, एक क्लिक पर देखें भर्ती से जुड़ी हर जानकारी

RRB NTPC Exam Date 2025: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) की ओर से एनटीपीसी यूजी एवं एनटीपीसी ग्रेजुएशन भर्ती परीक्षा के लिए शेड्यूल की घोषणा जल्द ही की जा सकती है। आवेदनकर्ताओं के लिए आरआरबी की ओर से एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पूर्व ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से जारी कर दिए जाएंगे।

Image

RRB NTPC परीक्षा 2025

Photo : Times Now Digital

RRB NTPC Exam Date 2025, RRB NTPC Exam Schedule: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) की ओर से एनटीपीसी यूजी एवं एनटीपीसी ग्रेजुएशन भर्ती परीक्षा के लिए शेड्यूल की घोषणा जल्द ही की जा सकती है। आरआरबी की ओर से एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट एवं ग्रेजुएट के तहत कुल 11558 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें अंडर ग्रेजुएट पोस्ट के तहत कुल 3445 एवं ग्रेजुएट पोस्ट के अंतर्गत 8113 पदों पर भर्ती की जाएगी। पपरीक्षा तिथियों की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से आरआरबी चंडीगढ़ की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर पीडीएफ माध्यम में दी जाएगी।

RRB NTPC Admit Card 2025: कब जारी होंगे एडमिट कार्ड

इन पदों के लिए आवेदनकर्ताओं के लिए आरआरबी की ओर से एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पूर्व ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से जारी कर दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी लॉग इन डिटेल दर्ज करके डाउनलोड कर सकेंगे। किसी भी अभ्यर्थी को ऑफलाइन माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजे जायेंगे।

RRB NTPC 2025: कितने पदों पर भर्ती

आरआरबी की ओर से एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट एवं ग्रेजुएट के तहत कुल 11558 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्तियों का पदवार विवरण नीचे है।

  • जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट: 990 पद
  • अकाउंट्स क्लर्क (सह टाइपिस्ट): 361 पद
  • ट्रेन क्लर्क: 72 पद
  • वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क: 2022 पद
  • ग्रेजुएट पोस्ट- अंतर्गत गुड्स ट्रेन मैनेजर: 3144 पद
  • मुख्य वाणिज्य सह टिकट पर्यवेक्षक 1736 पद
  • वरिष्ठ लिपिक सह टाइपिस्ट: 732 पद
  • जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट: 1507 पद
  • स्टेशन मास्टर: 994 पद

RRB NTPC 2025: ऑफिशियल वेबसाइट पर मिलेगी जानकारी

परीक्षा तिथि से 10 दिन पूर्व एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी दी जाएगी। भर्ती से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को समय समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article