RRB NTPC Answer Key 2025 PDF Download Link (आरआरबी एनटीपीसी आंसर की जारी कब होगी?): आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा संपन्न हो चुकी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) ग्रैजुएट लेवल परीक्षा का आयोजन 5 जून से 24 जून तक तीन पाली में किया गया। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 10:30 बजे, दोपहर 12:45 बजे से 2:15 बजे तक और शाम 4:30 से 6:00 बजे तक हुई। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 11558 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, ग्रैजुएट लेवल के 8113 पद और अंडर ग्रैजुएट लेवल के 3445 पद शामिल हैं।
RRB NTPC Answer Key 2025 PDF: कब आएगी आंसर-की पीडीएफ
अब रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से एनटीपीसी सीबीटी 1 की प्रोविजनल आंसर-की जून के आखिरी या जुलाई के पहले सप्ताह में जारी की जाएगी। आरआरबी एनटीपीसी आंसर-की जारी होने के बाद यदि अभ्यर्थियों को किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह तय समय के अंदर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा।
How to download RRB NTPC Answer Key 2025
- सबस पहले आरआरबी की रीजनल वेबसाइट पर जाएं।
- फिर एनटीपीसी आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB NTPC Result 2025: जल्द जारी होगा रिजल्ट
आरआरबी एनटीपीसी प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर सीबीटी 2 में शामिल होना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
