RRB NTPC Admit Card 2026 Released: आरआरबी ने एनटीपीसी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (ग्रेजुएट लेवल) के पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा का आयोजन 16, 17, 18, 19, 22, 23, 24, 25 और 27 मार्च 2026 को किया जाएगा।
परीक्षा के बारे में, RRB NTPC Exam 2026 Date
इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें 40 सवाल जनरल अवेयरनेस से, 30 गणित से और 30 प्रश्न जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग से होंगे। उम्मीदवारों को पेपर हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा।
पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में प्रश्न उसी शैक्षणिक स्तर के सिलेबस पर आधारित होंगे, जो इन पदों के लिए निर्धारित किया गया है। इस चरण में प्राप्त नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को मेरिट के अनुसार दूसरे चरण की CBT परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
RRB NTPC Admit Card 2026 Download करने का क्या है तरीका
उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले अपने क्षेत्रीय Railway Recruitment Board की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर RRB NTPC Admit Card 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होंगी।
- जानकारी सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड में दर्ज सभी विवरण सावधानी से जांच लें।
- इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट ले लें
देखें पदों की संख्या का ब्रेकअप
कुल कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 5,810 पदों को भरा जाएगा। इनमें प्रमुख पद इस प्रकार हैं:
| चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर – | 161 पद |
| स्टेशन मास्टर | 615 पद |
| गुड्स ट्रेन मैनेजर | 3,416 पद |
| जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट | 921 पद |
| सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट | 638 पद |
| ट्रैफिक असिस्टेंट | 59 पद |
यह भर्ती रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है। एडमिट कार्ड अब आ गए हैं, इसलिए कैंडिडेट्स के लिए खुद को तैयार करने और एग्जाम को आसानी से कराने के लिए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखने का यह सही समय है।
आज देखिये राजस्थान आरबीएसई 10th सरकारी रिजल्ट 2026, शाला दर्पण बोर्ड 5वीं और 8वीं के परिणाम का सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर
