RRB NTPC Admit Card 2025 Exam Day Guidelines: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) ग्रैजुएट लेवल परीक्षा का आयोजन 5 जून से 24 जून 2025 तक तीन पाली में किया जाएगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से 10:30 बजे, दूसरी पाली दोपहर 12:45 बजे से 2:15 बजे और तीसरी पाली शाम 4:30 से 6:00 बजे तक होगी। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड 1 जून को जारी कर दिया गया। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह आरआरबी की रीजनल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 2025 में शामिल होने से पहले सभी आवश्यक गाइडलाइंस जरूर पढ़ लें।
RRB NTPC Exam 2025 Guidelines: इन बातों का रखें खास ध्यान
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। ध्यान रहे कि अभ्यर्थियों को एग्जाम शुरू होने से 1:30 घंटे पहले केंद्र पर प्रवेश करना होगा। तय समय के बाद परीक्षा हॉल में नहीं जाने दिया जाएगा। केंद्र पर कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि लाने या प्रयोग करने की भी अनुमति नहीं है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड में दिए निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।
How to download RRB NTPC Admit Card 2025
- आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर एनटीपीसी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB NTPC Exam 2025 Pattern: गलत जवाब पर होगी निगेटिव मार्किंग
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा में मैथ्स, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग और जनरल अवेयरनेस से कुल 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। इस परीक्षा में प्रत्येक सही जवाब पर 1 अंक मिलेंगे और गलत जवाब पर 1/3 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। बता दें कि इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर सीबीटी 2 में शामिल होना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
