एजुकेशन

RRB JE Answer Key 2026 Out: रेलवे जेई परीक्षा की आंसर-की जारी, rrbcdg.gov.in से करें डाउनलोड, देखें ऑब्जेक्शन प्रक्रिया

RRB JE Answer Key 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने 19 से 25 फरवरी के बीच हुई जेई भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार rrbcdg.gov.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं और आवश्यकता होने पर इस पर आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं।

Image

रेलवे जेई परीक्षा की आंसर-की जारी

RRB JE Answer Key 2026 Released: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने आरआरबी जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती के लिए आयोजित हुई कंप्यूटर आधारित परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। बोर्ड ने आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर 5 मार्च शाम 4 बजे पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की है। भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से RRB JE Answer Key 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने के आसान चरण और डायरेक्ट लिंक लेख में नीचे दिए गए हैं।

कब हुई थी आरआरबी जेई भर्ती परीक्षा 2026

जानकारी के लिए बता दें की आरआरबी ने जीई के 2585 पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा आरआरबी जेई सीबीटी 1 परीक्षा (RRB JE CBT 1 Exam) परीक्षा का आयोजन 19, 20 और 25 फरवरी 2025 को किया था। परीक्षा के बाद 5 मार्च को यानी आज प्रोविजनल आंसर की जारी की गई है। इस आंसर की माध्यम से उम्मीदवार संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। साथ ही आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवार ऑब्जेक्शन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

कैसे डाउनलोड करें RRB JE CBT 1 Answer Key 2026

  1. RRB JE Answer Key 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. यहां होमपेज पर दिए गए लेटेस्ट न्यूज के सेक्शन में जाएं।
  3. यहां दी गई RRB JE Answer Key 2026 का लिंक नजर आएगा। उस लिंक पर क्लिक करें।
  4. लिंक पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर आपकी आंसर की आजाएगी।
  5. उम्मीदवार जारी आंसर की डाउनलोड करें और संभावित अंकों की गणना करें।
  6. असंतुष्ट उम्मीदवार ऑब्जेक्शन प्रक्रिया पूरी करें।
RRB JE CBT 1 Answer Key 2026 Objection

कब तक दर्ज कर सकते हैं आंसर की पर ऑब्जेक्शन

आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया आज यानी 5 मार्च से 11 मार्च रात 11.59 तक खुली रहेगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर ऑब्जेक्शन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। बता दें कि प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 50 रुपये का भुगतान करना होगा। यदि उम्मीदवार 5 प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज करते हैं तो उन्हें 250 रुपये का भुगतान करना होगा।

आज देखिये राजस्थान आरबीएसई 10th सरकारी रिजल्ट 2026, शाला दर्पण बोर्ड 5वीं और 8वीं के परिणाम का सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर

Varsha Kushwaha
varsha kushwaha author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article