LIVE

RRB Railway Group D Result 2022: आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जल्द, देखें अपेक्षित कट-ऑफ लिस्ट

Times Now Navbharat DigitalUpdated Nov 27, 2022, 14:01 IST
Follow on Google News
RRB Railway Group D Result 2022: आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जल्द, देखें अपेक्षित कट-ऑफ लिस्ट

RRB Railway Group D Result 2022: आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जल्द, देखें अपेक्षित कट-ऑफ लिस्ट

RRB Group D Result 2022 Date: रेलवे भर्ती बोर्ड यानी आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम 2022 रिजल्ट को लेकर जल्द अपडेट जारी होने की उम्मीद है। विचार प्रक्रिया पर बहुत दिन से काम चल रहा था, सूत्रों के अनुसार, विचार प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है, अब जल्द ही आरआरबी की आधिकारिक साइट पर ग्रुप डी रिजल्ट को जारी कर दिया जाएगा। संभावना है कि इन परिणामों रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड 24 से 25 नवंबर में जारी कर सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट के साथ आरआरबी ग्रुप डी फाइनल आंसर की भी जारी की जाएगी।

Sarkari Naukri Job Vacancy Result Admit card Cutoff LIVE Updates

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2022 परिणाम एक बार जारी होने के बाद आप rrbcdg.gov.in से अपडेट देख सकेंगे, हालांकि बता दें, कि पूरी संभावना है कि आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट को रेलवे की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। यदि आप भी इन अपडेट्स के बारे में जानना चाहते हैं, तो इस पेज पर बने रहें। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन 2019 में आया था, लेकिन कोरोना व अन्य कारणों की वजह से रिक्रूटमेंट प्रोसेस बहुत धीरे बढ़ा लेकिन अब भर्ती प्रक्रिया तेज हो गई है, और बस फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी होना बचा है।

Railway Recruitment 2022: रेलवे में 10वीं पास के लिए भर्ती का शानदार मौका, घर बैठे ऐसे करें आवेदन

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2022 रिजल्ट के माध्यम से एक लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती की जानी है, यह ग्रुप डी में अब तक की सबसे बड़ी भर्ती है, जिसके लिए एक करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। उम्मीदवारों की इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए आरआरबी ने पांच चरणों में लिखित परीक्षा का आयोजन कराया था, जिसकी अस्थाई आंसर की जारी की जा चुकी है।

RRB Group D Result 2022: आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट इसी हफ्ते, एक साथ नहीं आएंगे सभी जोन के रिजल्ट


RRB Group D Result जारी होते ही यहां रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक दे दिया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) जल्द ही सीबीटी के लिए आरआरबी ग्रुप डी 2022 परिणाम की घोषणा करने वाला है। रिजल्ट के साथ ही स्कोरकार्ड और कट ऑफ मार्क्स जारी किए जाएंगे। आरआरबी ग्रुप डी 2022 परीक्षा 17 अगस्त से 11 अक्टूबर तक आयोजित की गई थी।

NOV 26, 2022 21:12 IST

RRB Group D Result 2022 LIVE: इतने अंक जरूरी

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में सफल होने के लिए अनारक्षित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40% अंक हासिल करना होगा।
NOV 26, 2022 20:06 IST

RRB Group D Result 2022 LIVE: रिजल्ट के बाद क्या

आरआरबी ग्रुप डी की लिखित परीक्षा के नतीजे जल्द जारी किए जाएंगे। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर शारीरिक दक्षता परीक्षा और आगे की चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।
NOV 26, 2022 19:25 IST

RRB Group D Result 2022 LIVE: कब हुई परीक्षा

रेलवे में ग्रुप डी भर्ती के लिए परीक्षा 17 अगस्त से 11 अक्टूबर 2022 तक कई चरणों में आयोजित की गई। वहीं, इस परीक्षा के उत्तर कुंजी 14 अक्टूबर को जारी की गई।
NOV 26, 2022 18:43 IST

RRB Group D Result 2022: कहां मिलेगा रिजल्ट

आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in के साथ रीजनल वेबसाइट पर भी अपने नतीजे देख सकेंगे।
NOV 26, 2022 18:09 IST

RRB Group D Result 2022: परीक्षा के नतीजे जल्द

आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट की सटीक तारीख का ऐलान अभी तक तो नहीं किया गया है। हालांकि, परीक्षा के नतीजे किसी भी वक्त घोषित किए जा सकते हैं। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
NOV 26, 2022 15:10 IST

RRB Group D Result 2022: कितने पदों के लिए कब हुई थी परीक्षाय़

सीबीटी परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा और इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद ग्रुप डी के 103769 पदों पर भर्ती की जाएगी। आरआरबी ग्रुप डी चरण 1 की परीक्षाएं 17 अगस्त 2022 से 25 अगस्त 2022 तक आयोजित की गई थीं। जबकि दूसरे चरण की परीक्षाएं 26 अगस्त 2022 से 8 सितंबर 2022 तक आयोजित की गई थीं।
NOV 26, 2022 13:27 IST

RRB Group D Result: फाइनल आंसर की पर आधारित परिणाम

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जल्द आरआरबी ग्रुप डी फेज 1 रिजल्ट जारी होगा। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा अनुमान है कि आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 जल्द जारी हो सकता है। अनंतिम उत्तर कुंजी यानी प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को आपत्ति के लिए कुछ दिन का समय मिला और रिजल्ट फाइन आंसर की आधारित होगा।
NOV 26, 2022 12:39 IST

RRB Result 2022 Live: जल्द उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर

रेलवे भर्ती बोर्ड 17 अगस्त से 25 अगस्त 2022 तक आयोजित आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द आरआरबी ग्रुप डी फेज 1 रिजल्ट जारी कर सकता है।
NOV 26, 2022 12:14 IST

RRB Group D Result 2022: जारी होने के बाद कहां करें चेक

आरआरबी रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in की मदद से जाकर अपना आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 डायरेक्ट लिंक चेक कर सकेंगे।
NOV 26, 2022 11:10 IST

RRB Group D Result: फाइनल आंसर के आधार पर होगा तैयार

ध्यान रखें कि आरआरबी ग्रुप डी फेज 1 रिजल्ट 2022 रिलीज डेट फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार की जाएगी। बोर्ड के अनुसार आरआरबी दिसंबर 2022 तक आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी कर सकता है।
NOV 25, 2022 19:58 IST

RRB Expected Cut Off 2022: किस क्षेत्र में कितनी हो सकती है कट-ऑफ?

चंडीगढ़ 73-77चेन्नई 70-74गोरखपुर 72-76बिलासपुर 68-72भुवनेश्वर 72-76
NOV 25, 2022 17:36 IST

RRB Group D Cut Off 2022: क्षेत्र के अनुसार जानिए कटऑफ

क्षेत्र के अनुसार आरआरबी की कटऑफ को यहां पर चेक किया जा सकता है।अजमेर72-76प्रयागराज73-77अहमदाबाद70-74बेंग्लुरु60-64भोपाल 73-77
NOV 25, 2022 14:24 IST

RRB Group D Cut-off 2022: क्या हो सकती है आरआरबी कटऑफ?

आरआरबी परिणाम के साथ अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सीबीटी परीक्षा के लिए कट-ऑफ अंकों को भी जारी करेगा। इसके अलावा परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवार कट-ऑफ अंक से ज्यादा अंक प्राप्त करने होंगे। आरआरबी ग्रुप डी क्षेत्रवार कट-ऑफ 2022 ऊपर देख सकते हैं।
NOV 25, 2022 12:33 IST

RRB Group D Result 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड इस सप्ताह जारी कर सकता है परिणाम

रेलवे भर्ती बोर्ड, आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 इस हफ्ते जारी होने की उम्मीद है। आरआरबी ने अब तक आरआरबी ग्रुप डी परिणाम 2022 की डेट को लेकर घोषणा नहीं की है, लेकिन उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उम्मीदवार इस सप्ताह परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं।
NOV 25, 2022 11:39 IST

RRB Railway Group D Result Live - आरआरबी ग्रुप डी वेतन क्या है?

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के माध्यम से चुने गए उम्मीदवारों को सातवें सीपीसी पे मैट्रिक्स के आधार पर प्रति माह 18,000 रुपये का मूल वेतन मिलता है। वेतन के अलावा, उम्मीदवारों को कई तरह के भत्ते भी दिए जाने का प्रावधान है।
NOV 25, 2022 11:13 IST

Rrb Railway Group D Live - सातवें सीपीसी वेतन मैट्रिक्स के आधार पर होगी भर्ती

भर्ती सातवें सीपीसी वेतन मैट्रिक्स के स्तर -1 में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जा रही है। इसके माध्यम से विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में हेल्पर / असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट्समैन, ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- IV और भी बहुत से पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
NOV 25, 2022 10:36 IST

Rrb Group D Result Live - एक लाख से ज्यादा पदों पर होनी है नियुक्ति, ग्रुप डी रिजल्ट जल्द

आरआरबी ग्रुप डी रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) की ओर से आरआरबी द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इसके माध्यम से इस बार एक लाख से अधिक पद भरे जाने हैं। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में 10वीं पास उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। यदि आप भी रेलवे की नौकरियां जानना चाहते हैं, तो इस पेज पर बने रहें।
NOV 25, 2022 09:45 IST

RRB Railway Group D Result Live - आरआरबी ग्रुप डी लेवल 1 भर्ती पर अपडेट

आरआरबी ग्रुप डी लेवल 1 भर्ती पर जल्द ही अपडेट आने वाला है। बता दें, परीक्षा ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- IV, हेल्पर/असिस्टेंट के विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और एस एंड टी विभागों), पॉइंट्समैन और अन्य लेवल- I पदों की कुल 1,03,769 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की गई है, अब इसका रिजल्ट आना बचा है।
NOV 25, 2022 09:08 IST

RRB Railway Group D Result 2022 Live - मार्च / अप्रैल तक होगी नियुक्ति

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2022 परिणाम जल्द जारी होने की संभावना है, एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार rrbcdg.gov.in पर जाकर पीईटी का शिड्यूल चेक कर सकेंगे। पीईटी जनवरी 2023 में आयोजित होने की उम्मीद है और दस्तावेज सत्यापन फरवरी 2023 में आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों की अंतिम नियुक्ति मार्च / अप्रैल 2023 तक की जाएगी।
NOV 25, 2022 08:20 IST

RRB Group D Result 2022 LIVE - विचार प्रक्रिया खत्म, जानें कब जारी होंगे रिजल्ट

अनंतिम आरआरबी ग्रुप डी उत्तर कुंजी 2022 को 14 अक्टूबर को जारी किया गया था। अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति उठाने की खिड़की 15 से 19 अक्टूबर, 2022 तक उपलब्ध थी। इसके बाद से रेलवे बोर्ड इन आपत्तियों पर विचार कर रहा था, और यह प्र​क्रिया खत्म होने को है।