RRB Group D New Exam Date 2025
RRB Group D new Exam Date released check official notice: RRB Group D Exam date OUT : रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा सीबीटी-1 की तिथि घोषित कर दी है। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 नवंबर 2025 से होगा। इस बाबत रेलवे भर्ती बोर्ड ने नोटिस जारी कर दिया है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने नई डेट का नोटिस जारी कर दिया है। बता दें कि आरआरबी ग्रुप डी परीक्षाएं 17 नवंबर से 31 दिसंबर, 2025 तक निर्धारित थीं। अब रेलवे ने संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2025 के तहत 32,438 रिक्तियों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए लगभग 1.08 करोड़ उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
ग्रुप डी भर्ती के जरिए रेलवे मेंअसिस्टेंट (एस एंड टी), सहायक (वर्कशॉप), असिस्टेंट ब्रिज, असिस्टेंट कैरिज और वैगन, असिस्टेंट लोको शेड (डीजल), असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल), असिस्टेंट ऑपरेशन (इलेक्ट्रिकल), असिस्टेंट पी.वे, असिस्टेंट टीएल और एसी (वर्कशॉप), असिस्टेंट टीएल और एसी, असिस्टेंट ट्रैक मशीन, असिस्टेंट टीआरडी, पॉइंट्समैन बी ट्रैकमेंटेनर-IV के पद भरे जाएंगे। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड का इंतजार है। बता दें कि किसी भी वक्त एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे।
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के आधार पर किया जाएगा। सीबीटी में सफल उम्मीदवारों को पीईटी में बुलाया जाएगा। पीईटी के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल होगा। सीबीटी सिर्फ एक चरण में होगा। सीबीटी पैटर्नसीबीटी 90 मिनट का होगा। इसमें कुल 100 प्रश्न होंगे। जनरल साइंस व मैथमेटिक्स से 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे। 30 प्रश्न जनरल इंटेलिजेंसी व रीजनिंग और 20 प्रश्न जनरल अवेयरनेस व करेंट अफेयर्स से आएंगे।सीबीटी में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा।
उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड का इंतजार है। बता दें कि परीक्षा से 4 दिन पहले आरआरबी के द्वारा एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठने वाले हैं वह आरआरबी की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।