एजुकेशन

RRB Group d exam date: हो गया कंफर्म! आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा इस दिन, तैयारी में बचे कुल इतने दिन

RRB Group d exam date 2025 out at rrbbbs gov in: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CEN 08/2024 के तहत ग्रुप डी (लेवल 1) पदों के लिए आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2025 की तिथियों की घोषणा कर दी है। यह घोषणा RRB भुवनेश्वर की आधिकारिक वेबसाइट-www.rrbbbs.gov.in पर गई है।

RRB Group D Exam Date 2025

RRB Group D Exam Date 2025

RRB Group d exam date 2025 out at rrbbbs gov in: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CEN 08/2024 के तहत ग्रुप डी (लेवल 1) पदों के लिए आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2025 की तिथियों की घोषणा कर दी है। यह घोषणा RRB भुवनेश्वर की आधिकारिक वेबसाइट-www.rrbbbs.gov.in पर गई है। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2025 के लिए लगभग 1.08 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, जो अब परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। इन सभी आवेदकों को परीक्षा की डेट का बेसब्री से इंतजार था।

आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम कब

बता दें कि RRB ग्रुप डी परीक्षा 2025 का आयोजन 17 नवंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा। उम्मीदवार रेलवे ग्रुप डी परीक्षा से संबंधित अन्य विवरण RRB भुवनेश्वर की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

आरआरबी ग्रुप डी चयन प्रकिया

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया कुल चार चरणों में आयोजित की जाएगी। इन 4 चरणों में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification), और चिकित्सा परीक्षा (Medical Examination)।

RRB Group D CBT Exam Pattern 2025

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा ग्रुप डी परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के माध्यम से आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे। प्रश्नपत्र चार मुख्य विषयों पर आधारित होगा- गणित, सामान्य बुद्धि एवं तर्कशक्ति, सामान्य विज्ञान, और सामान्य जागरूकता व समसामयिक घटनाएं। परीक्षा को पूरा करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा, जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों (PWD) के लिए 110 मिनट (20 मिनट अतिरिक्त) का समय निर्धारित है। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक का नकारात्मक अंकन (Negative Marking) किया जाएगा। प्रश्नपत्र में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे और परीक्षा का उद्देश्य उम्मीदवार की तार्किक क्षमता, बुनियादी गणितीय ज्ञान, विज्ञान की समझ तथा देश-विदेश से जुड़ी वर्तमान घटनाओं की जानकारी का मूल्यांकन करना होगा।

लेटेस्ट न्यूज

कुलदीप राघव
कुलदीप राघव Author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article