एजुकेशन

RRB Group D Exam 2025: जारी हुआ आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट लिंक, यहां देखें एग्जाम पैटर्न

RRB Group D Exam 2025, RRB Group D Level 1 Exam Mock Test Link: आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी करने के बाद मॉक टेस्ट लिंक जारी कर दिया है।

Image

RRB Group D Exam 2025: जारी हुआ आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट लिंक

RRB Group D Exam 2025, RRB Group D Level 1 Exam Mock Test Link: आरआरबी ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी करने के बाद अभ्यर्थियों को एक और बड़ी सुविधा दी है। यहां उम्मीदवारों को सीबीटी परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो इसके लिए मॉक टेस्ट का लिंक जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

RRB Group D Level 1 Exam Mock Test: मॉक टेस्ट लिंक के जरिए एग्जाम की जानकारी

यहां आप देख सकेंगे कि ग्रुप डी लेवल 1 सीबीटी परीक्षा प्रश्न पत्र कैसा होगा। आप कंप्यूटर में माउस की मदद से कैसे आंसर पर क्लिक कर सकेंगे। इसके अलावा एग्जाम पैटर्न, प्रश्न के प्रकार और एग्जाम टाइमिंग की जानकारी दी गई होती है।

RRB Group D Exam 2025 Date: कब होगी आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा

बता दें आरआरबी ग्रुप डी लेवल 1 सीबीटी परीक्ष 27 नवंबर से 16 जनवरी 206 तक आयोजित की जाएगी। यहां परीक्षा से चार दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। ध्यान रहे यहां उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

RRB Group D Admit Card 2025 Download: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले rrbapply.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर RRB Group D Admit Card 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंब व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

RRB Group D Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. परीक्षा का नाम
  5. परीक्षा का समय
  6. परीक्षा केंद्र का नाम
  7. परीक्षा केंद्र का पता

आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम और एडमिट कार्ड से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article