RRB Group D Admit Card kab aayenge check direct link rrbcdg.gov.in hall ticket download : रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 17 नवंबर 2025 से दिसंबर अंत तक प्रस्तावित है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड का इंतजार है। अभी तक आरआरबी यानी रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से इसका विस्तृत या फाइनल शेड्यूल, एग्जाम सिटी व एडमिट कार्ड को लेकर नोटिस जारी नहीं किया है। आइये जानते हैं कि रेलवे ग्रुप डी के एडमिट कार्ड कब तक रिलीज होने की संभावना है। बता दें कि ग्रुप डी भर्ती के जरिए रेलवे मेंअसिस्टेंट (एस एंड टी), सहायक (वर्कशॉप), असिस्टेंट ब्रिज, असिस्टेंट कैरिज और वैगन, असिस्टेंट लोको शेड (डीजल), असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल), असिस्टेंट ऑपरेशन (इलेक्ट्रिकल), असिस्टेंट पी.वे, असिस्टेंट टीएल और एसी (वर्कशॉप), असिस्टेंट टीएल और एसी, असिस्टेंट ट्रैक मशीन, असिस्टेंट टीआरडी, पॉइंट्समैन बी ट्रैकमेंटेनर-IV के पद भरे जाएंगे।
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड
आरआरबी ग्रुप डीरेलवे ग्रुप डी एग्जाम सिटी व डेट डिटेल्स ( RRB Group D Exam City , Date ) परीक्षा से 10 दिन पहले जारी होगी। एडमिट कार्ड उनकी परीक्षा तिथि से चार-चार दिन पहले जारी होंगे। अभ्यर्थी अपने रीजनल आरआरबी की वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड व एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे। रेलवे ग्रुप डी उम्मीदवारों की एग्जाम सिटी 7 नवंबर या 8 नवंबर को जारी कर दी जाएगी। वहीं 17 नवंबर को जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट - सीबीटी ) होगी, उनके एडमिट कार्ड 13 या 14 नवंबर को जारी कर दिए जाएंगे।
एप्लीकेशन स्टेटस करें चेक
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के अभ्यर्थी चेक कर सकते हैं कि उनका फॉर्म रिजेक्ट हुआ है या स्वीकार कर लिया गया है। अभ्यर्थी rrbapply.in पर जाकर लॉग इन कर अपना एप्लीकेशन स्टेटस चेक कर सकते हैं।
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा पैटर्न
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के आधार पर किया जाएगा। सीबीटी में सफल उम्मीदवारों को पीईटी में बुलाया जाएगा। पीईटी के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल होगा। सीबीटी सिर्फ एक चरण में होगा। सीबीटी पैटर्नसीबीटी 90 मिनट का होगा। इसमें कुल 100 प्रश्न होंगे। जनरल साइंस व मैथमेटिक्स से 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे। 30 प्रश्न जनरल इंटेलिजेंसी व रीजनिंग और 20 प्रश्न जनरल अवेयरनेस व करेंट अफेयर्स से आएंगे।सीबीटी में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा।
पदों का ब्योरा- ग्रुप-डी
कुल पद : 32,438 (पदों के अनुसार रिक्तियों का वर्गीकरण)- असिस्टेंट (एस एंड टी) पद : 2012, असिस्टेंट (वर्कशॉप) पद : 3077, असिस्टेंट (ब्रिज) पद : 301, असिस्टेंट (कैरिएज एंड वैगन) पद : 2587, असिस्टेंट लोको शेड (डीजल) पद : 420, असिस्टेंट लोको शेड (इले.) पद : 950, असिस्टेंट ऑपरेशंस (इले.) पद : 744, असिस्टेंट पी-वे पद : 257, असिस्टेंट टीएल एंड एसी पद : 1665, असिस्टेंट (ट्रैक मशीन) पद : 799, असिस्टेंट टीआरडी पद : 1381, पॉइंट्समैन-बी पद : 5058, ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV पद : 13187
आरआरसी के अनुसार पदों का विवरण
नार्दर्न रेलवे (नई दिल्ली), पद : 4785, नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे (गोरखपुर),पद : 1370, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे (प्रयागराज),पद : 2020, वेस्टर्न रेलवे (मुंबई), पद : 4672, नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे (जयपुर),पद : 1433, वेस्ट सेंट्रल रेलवे (जबलपुर),पद : 1614, ईस्ट कोस्ट रेलवे (भुवनेश्वर),पद : 964, साउथ ईस्ट सेंट्रल (बिलासपुर), पद:1337, साउथर्न रेलवे (चेन्नई),पद : 2694, नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे,पद :2048, ईस्टर्न रेलवे (कोलकाता), पद : 1817, सेंट्रल रेलवे (मुंबई), पद : 3244, ईस्ट सेंट्रल रेलवे (हाजीपुर), पद : 1251, साउथ ईस्टर्न रेलवे(कोलकाता), पद:1044, साउथ सेंट्रल रेलवे (सिकंदराबाद), पद : 1642।
