RRB ALP Result 2024 kab aayega: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) अपनी आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जल्द आरआरबी सहायक लोको पायलट (ALP) 2024 का परिणाम घोषित कर सकता है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार परिणाम जारी होने के बाद अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके परिणाम ((RRB ALP Result 2024 pdf download)) पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे। माना जा रहा है इसी सप्ताह (RRB ALP Result 2024 Date) परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा 25 से 29 नवंबर, 2025 तक आयोजित की गई थी, जबकि 5 दिसंबर, 2024 को आंसर की जारी की गई थी।
RRB RRB ALP Cutoff
परिणाम जारी करने के अलावा, RRB RRB ALP Cutoff भी जारी करेगा। जो उम्मीदवार CBT 1 में उत्तीर्ण होंगे, वे CBT 2 में भाग ले सकेंगे। उम्मीदवारों के अंकों को सामान्यीकृत किया जाएगा, क्योंकि RRB ALP परीक्षा कई दिनों में आयोजित की गई थी।
RRB ALP Result 2024 How to Check
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार रिजल्ट देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
चरण 2: टैब ढूंढें और खोलें
चरण 3: लिखित परीक्षा परिणाम वाला पेज खोलें
चरण 4: सबमिट करें।
RRB ALP 2024: भर्ती के चरण में क्या क्या है शामिल
- RRB ALP में पांच चरण होते हैं, प्रत्येक चरण में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार अगले चरण के लिए पात्र होंगे।
- CBT 1
- CBT 2
- कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (CBAT)
- दस्तावेज सत्यापन (DV)
- चिकित्सा परीक्षा
18,799 पदों पर होगी परीक्षा
इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 18,799 सहायक पायलट पदों को भरना है। शुरुआत में 5,966 रिक्तियों की घोषणा की गई थी, बाद में “क्षेत्रीय रेलवे की अतिरिक्त मांग” को पूरा करने के लिए पदों की संख्या बढ़ाकर 18,799 कर दी गई। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अपडेट या जानकारी के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखें।
