एजुकेशन

RRB ALP Bharti 2026: 10वीं पास के लिए रेलवे में सरकारी नौकरी का मौका, 11,127 पदों के लिए कल से शुरू होगा आवेदन, इतनी मिलेगी सैलरी

RRB ALP Bharti 2026: रेलवे ने 11,127 पदों के लिए सहायक लोको पायलट पदों की भर्ती निकाली है। भर्ती के लिए आवेदन कल यानी 15 मई से शुरू होने वाले हैं। इच्छुक उम्मीदवार rrbapply.gov.in से आवेदन करें।

Image

RRB ALP Bharti 2026

RRB ALP Bharti 2026: अगर आप भी भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो यह आपके लिए किसी गोल्डन चांस से कम नहीं है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने सहायक लोको पायलट पदों के लिए बंपर भर्ती निकली है। इस भर्ती के तहत हजारों की पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती की खास बात यह है कि इसके लिए 10वीं पास और ITI डिप्लोमा उम्मीदवारों भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि के साथ, सैलरी, शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की जानकारी विस्तार में नीचे दी गई है।

पदों का विवरण और रिक्तियां

रेलवे भर्ती बोर्ड ने इस बार कुल 11,127 संभावित रिक्तियों की घोषणा की है। ये पद 'सहायक लोको पायलट' (Level-2) के लिए हैं। इतनी बड़ी संख्या में पदों का निकलना उन अभ्यर्थियों के लिए बहुत बड़ा मौका है जो तकनीकी क्षेत्र में रेलवे के साथ जुड़ना चाहते हैं।

ज़ोनल रेलवेअधिसूचना के लिए स्वीकृत रिक्तियां
मध्य रेलवे1400
पूर्व मध्य रेलवे700
पूर्व तट रेलवे1625
पूर्वी रेलवे608
उत्तर मध्य रेलवे457
पूर्वोत्तर रेलवे105
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे1276
उत्तरी रेलवे740
उत्तर पश्चिम रेलवे600
दक्षिण मध्य रेलवे674
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे200
दक्षिण पूर्वी रेलवे1531
दक्षिणी रेलवे250
दक्षिण पश्चिम रेलवे200
पश्चिम मध्य रेलवे541
पश्चिमी रेलवे214
चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (CLW)06
कुल योग (Total)11,127

क्या है रेलवे भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि

भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2026 से शुरू हो जाएगी। वह इसके लिए केवल 14 जून 2026 (रात 23:59 बजे तक) आवेदन कर सकते हैं। छात्रों को सलाह है कि वह समय रहते आवेदन करें अंतिम समय का इंतजार न करें।

क्या होगा सहायक लोको पायलट की सैलरी

सहायक लोको पायलट के पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 7वें सीपीसी (CPC) के अनुसार लेवल-2 का वेतन मिलेगा। भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बाद चयनित उम्मीदवारों को प्रारंभिक वेतन 19,900 रुपये प्रति माह दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

क्या है भर्ती के लिए आयु सीमा

रेलवे में सहायक लोको पायलट की भर्ती के लिए 01 जुलाई 2026 तक उम्मीदवार की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। बता दें कि आरक्षित वर्गों के लिए सरकारी नियमों के अनुसार

आवेदन के लिए आधार कार्ड अनिवार्य

भर्ती के लिए जारी अधिसूचना में स्पष्ट है कि उम्मीदवारों को अपने प्राथमिक विवरण के वेरिफिकेशन के लिए आधार कार्ड का उपयोग करना होगा। आधार के माध्यम से वेरिफिकेशन होने पर भर्ती प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में आसानी होगी और देरी से बचा जा सकेगा।

शैक्षणिक योग्यता और चयन प्रक्रिया

इन पदों के लिए 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में ITI या डिप्लोमा/डिग्री होना आवश्यक होता है। इस संबंध में अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन से देख सकते हैं।

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, उम्मीदवार अपने संबंधित क्षेत्र (जैसे अहमदाबाद, भोपाल, मुंबई, कोलकाता, प्रयागराज आदि) की क्षेत्रीय RRB वेबसाइटों पर जाकर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article