RPSC Statistical Officer Answer Key 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने स्टैटिस्टिकल ऑफिसर या सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की आज यानी 26 फरवरी को जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर आंसर-की चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी आरपीएससी स्टैटिस्टिकल ऑफिसर आंसर-की 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
RPSC Statistical Officer Exam 2024: इस तारीख को हुई परीक्षा
आरपीएससी स्टैटिस्टिकल ऑफिसर एग्जाम का आयोजन 25 फरवरी (रविवार) को किया गया था। यह परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक अजमेर और जयपुर जिला मुख्यालयों पर हुई थी। वहीं, आज इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है।
RPSC Statistical Officer Answer Key 2024: ऑनलाइन दर्ज कराएं आपत्ति
आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को यदि किसी भी सवाल या जवाब पर ऑपत्ति हो तो वह 28 फरवरी से 1 मार्च तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। ध्यान रहे कि तय समय के बाद ऑब्जेक्शन स्वीकर नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download RPSC Statistical Officer Answer Key 2024
- आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इस पीडीएफ को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
RPSC Statistical Officer Result 2024: कब तक आएगा रिजल्ट
आरपीएससी स्टैटिस्टिकल ऑफिसर आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। बता दें कि इस परीक्षा के माध्यम से राज्य में स्टैटिस्टिकल ऑफिसर के 72 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को लेवल 12 के तहत सैलरी मिलेगी। अधिका जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
