RPSC RAS Prelims Result 2023, Sarkari Result 2023: आरपीएससी आरएएस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा (RPCS RAS Prelims Exam 2023) दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी आरपीएससी आरएएस रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
RPSC RAS Prelims Result 2023: दर्ज कराएं आपत्ति
राजस्थान प्रशासनिक सेवा प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 1 अक्टूबर 2023 को किया गया था। यह परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक हुई थी। वहीं, इस परीक्षा की भी 1 अक्टूबर को जारी कर दी गई थी। यदि आपको किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो आज रात 12 बजे तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए 100 रुपए शुल्क का भुगतान भी करना होगा।
RPSC RAS Result 2023 Date: कब आएगा प्रीलिम्स रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
How to Download RPSC RAS Result 2023
- आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर आरएएस प्रीलिम्स रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
RPSC RAS Exam 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर मेन्स परीक्षा में शामिल होना होगा। इस परीक्षा के माध्यम से राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में 905 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
