एजुकेशन

RPSC RAS Result 2025: इस वेबसाइट पर जारी होगा आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स रिजल्ट, ऐसे करें डाउनलोड

RPSC RAS Prelims Result 2025: आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी 2025 (रविवार) को किया गया। यह परीक्षा दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक हुई।

Image

RPSC RAS Result 2025

RPSC RAS Prelims Result 2025: आरपीएससी आरएएस परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

RPSC RAS Prelims Result 2025: फरवरी मे ंहुई परीक्षा

आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी 2025 (रविवार) को किया गया। यह परीक्षा दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक हुई। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 2 फरवरी को जारी की गई। अब इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा।

How to download RPSC RAS Prelims Result 2025

  • आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर आरएएस प्रीलिम्स रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
ये भी पढे़ें: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट, ugcnet.nta.ac.in से ऐसे करें डाउनलोड

RPSC RAS Exam 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर मेन्स एग्जाम में शामिल होना होगा। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 733 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, राज्य सेवा के लिए 346 पद और अधीनस्थ सेवा के लिए 387 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article