RPSC PGT Admit Card 2025 released at rpsc.rajasthan.gov.in, rpsc school lecturer admit card: आरपीएससी पीजीटी एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो गया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने पोस्ट ग्रैजुएट टीचर (PGT) परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी आरपीएससी पीजीटी एडमिट कार्ड 2025 प्राप्त कर सकते हैं।
आयोग की ओर से पोस्ट ग्रैजुएट टीचर परीक्षा का आयोजन 23 जून से 4 जुलाई 2025 तक किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download RPSC PGT Admit Card 2025
- सबस पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर आरपीएससी पीजीटी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan PGT Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस परीक्षा के माध्मय से पोस्ट ग्रैजुएट टीचर के कुल 2202 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, हिंदी के 350 पद, अंग्रेजी के 325, संस्कृत के 64, पंजाबी के 11, उर्दू के 26, इतिहास के 90, राजनीति विज्ञान के 225, भूगोल के 210 और गणित के 153 सहित विभिन्न विषयों के कई पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
