एजुकेशन

RPSC Assistant Teacher Recruitment: सहायक आचार्य के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 सितंबर से आवेदन का मौका

RPSC Assistant Teacher Recruitment Advertisement released: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) के 574 पदों पर भर्ती का नया विज्ञापन जारी किया गया है। शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचनाऐं आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

Image

RPSC Assistant Teacher Recruitment

RPSC Assistant Teacher Recruitment Advertisement released: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) के 574 पदों पर भर्ती का नया विज्ञापन जारी किया गया है। शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचनाऐं आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। ऑनलाइन आवेदन 20 सितंबर से 19 अक्टूबर की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे, ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

आयोग ने इन पदों हेतु गत 13 दिसंबर को जारी किए गए विज्ञापन संख्या 24/2024-25 को प्रत्याहरित कर लिया गया है। इसके अंतर्गत वन टाइम रजिस्ट्रेशन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे तथा आवेदन के लिए अभ्यर्थियों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया गया था। ऐसे में इस विज्ञापन के अन्तर्गत पूर्व में आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को भी नवीन विज्ञापन के तहत पुनः ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

नए विज्ञापन में न्यूनतम अंक का प्रावधान

आयोग सचिव ने बताया कि कार्मिक विभाग की अधिसूचना दिनांक 16 सितंबर, 2025 द्वारा भर्ती से संबंधित सेवा नियमों में संशोधन किए जाने के बाद पूर्व में जारी विज्ञापन की जगह भर्ती का नया विज्ञापन जारी किया गया है। इस अधिसूचना की पालना में आयोग किसी भी ऐसे उम्मीदवार की अनुशंसा नहीं करेगा जो प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 36 प्रतिशत और लिखित परीक्षा में कुल 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने में विफल रहा हो।

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति से संबंधित उम्मीदवारों के लिए इसमें 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। राजस्थान सिविल सेवा (भूतपूर्व सैनिक का आमेलन) नियम, 1988 तथा राजस्थान दिव्यांगजन अधिकार नियम, 2018 में विहित प्रावधानानुसार भूतपूर्व सैनिकों एवं दिव्यांगजनों को भी न्यूनतम उत्तीर्णांकों में छूट/रियायत दी जाएगी। भर्ती अन्तर्गत आवेदन हेतु दिनांक 1 जुलाई 2025 तक उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से कम होनी चाहिए।

आयु में छूट के विशेष प्रावधान

1 वर्ष की अतिरिक्त छूटः पद क्रम 1 से 4, 6 से 13, 15 से 26 और 28 से 29 तक के पद आयोग द्वारा वर्ष 2023 में विज्ञापित किए गए थे जिसके तहत आयु गणना का आधार 1 जुलाई 2023 रखा गया था। अतःं वर्तमान विज्ञापन के तहत उक्त पद क्रमों हेतु जो अभ्यर्थी 1 जुलाई 2025 को अधिक आयु के हो जाते हैं, उन्हें ऊपरी आयु सीमा में 1 वर्ष की अतिरिक्त छूट मिलेगी।

3 वर्ष की अतिरिक्त छूटः पद क्रम 5, 14 और 27 तक के लिए आयोग द्वारा वर्ष 2020-21 या इससे पहले विज्ञापन जारी किया गया था। ऐसे में इन पदों हेतु आवेदन करने वाले ऐसे अभ्यर्थी जो 1 जुलाई 2025 को अधिक आयु के हो जाते हैं, उन्हें ऊपरी आयु सीमा में 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

कोई छूट नहींः पद क्रम 30 के लिए आयोग द्वारा बार-बार विज्ञापन जारी किए जाने के कारण, अधिकतम आयु सीमा में कोई छूट नहीं दी जाएगी।

आरक्षित वर्गों के लिए छूटः विभिन्न वर्गों और श्रेणियों के लिए आयु सीमा में छूट के प्रावधान भी लागू होंगे, जिनकी विस्तृत जानकारी विज्ञापन में दी गई है।

पूर्व निर्धारित दिनांक को ही होगा परीक्षा का आयोजन

नवीन विज्ञापनान्तर्गत भी इन पदों हेतु पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार आगामी 1 से 24 दिसंबर तक ही परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि आयोग द्वारा 31 दिसंबर, 2024 को जारी परीक्षा कैलेंडर में ही उक्त पदों हेतु प्रस्तावित परीक्षा दिनांक जारी कर दी गई थी।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article