एजुकेशन

RPSC सहायक अभियंता प्री एग्जाम 28 सितंबर से, जारी हुआ विषयवार परीक्षा कार्यक्रम

RPSC Assistant Engineer Pre Exam subject wise exam schedule: आरपीएससी द्वारा शुक्रवार को सहायक अभियंता संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 का विषयवार परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है।

Image

RPSC Assistant Engineer Pre Exam subject wise exam schedule

RPSC Assistant Engineer Pre Exam subject wise exam schedule: आरपीएससी द्वारा शुक्रवार को सहायक अभियंता संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 का विषयवार परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है। कार्यक्रम के अनुसार आगामी 28 सितंबर को सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान की परीक्षा प्रातः 10 से दोपहर 12 बजे तक एवं सिविल इंजीनियरिंग की परीक्षा दोपहर 3 से सायं 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

29 सितंबर को इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की परीक्षा प्रातः 10 से दोपहर 12 बजे तक एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग की परीक्षा दोपहर 3 से सायं 5 बजे तक होगी। 30 सितंबर को एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग की परीक्षा प्रातः 10 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती -2019 —मुख्य सूची में 96 अभ्यर्थी सफल घोषित

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ सेवाएं विभाग) भर्ती-2019 के अंतर्गत 96 अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग सचिव ने बताया कि उक्त पदों पर भर्ती हेतु 11 जुलाई से 20 अगस्त तक साक्षात्कार का आयोजन किया गया था। साक्षात्कार उपरांत विज्ञापित पदों के विरुद्ध संबंधित सेवा नियमानुसार अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article