एजुकेशन

Rojgar Mela Jaipur: जयपुर में आज लगेगा रोजगार मेला, 6 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगी नौकरी

Rojgar Mela to be held in Jaipur today: राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में 25 दिसम्बर को वाणिज्य महाविद्यालय, जे.एल.एन. मार्ग, जयपुर में रोजगार महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

Image

Rojgar Mela Jaipur: जयपुर में आज लगेगा रोजगार मेला (Image: Canva)

Rojgar Mela to be held in Jaipur today: राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में 25 दिसम्बर को वाणिज्य महाविद्यालय, जे.एल.एन. मार्ग, जयपुर में रोजगार महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयुक्त, कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता ऋषभ मंडल ने बताया कि रोजगार महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अधिकतम अवसर उपलब्ध कराना है।

उन्होंने बताया कि रोजगार महोत्सव में निर्माण, लॉजिस्टिक, होटल, बैंकिंग, मेडिकल, सूचना प्रौद्योगिकी, फार्मा, सिक्योरिटी, ई-कॉमर्स, कॉल सेंटर, बीमा सहित विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित लगभग 152 निजी नियोजक भाग लेंगे। नियोजक अपनी 6 हजार से अधिक रिक्तियों के अनुसार मौके पर ही युवा आशार्थियों का प्राथमिक चयन कर लाभान्वित करेंगे।

इसके अतिरिक्त विभिन्न सरकारी विभाग भी रोजगार महोत्सव में सहभागिता कर अपनी विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करेंगे, जिससे आशार्थी योजनाओं का भी लाभ उठा सकें।

अधिक से अधिक युवा आशार्थियों एवं नियोजकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रोजगार विभाग द्वारा क्यूआर कोड / एम्पलॉयर रजिस्ट्रेशन — जॉब फेयर (ईईएमएस 2.0) पोर्टल जारी किया गया है, जिसके माध्यम से आशार्थी एवं नियोजक पंजीकरण कर रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। राज्य स्तरीय रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अब तक 152 से अधिक निजी नियोजक एवं 7 हजार से अधिक बेरोजगार अशार्थी पंजीकृत हो चुके हैं।

इस रोजगार महोत्सव में 10वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर डिग्री, डिप्लोमा, आईटीआई, नर्सिंग, पॉलिटेक्निक सहित सभी योग्यताधारी अभ्यर्थियों के लिए अवसर उपलब्ध हैं। योग्य आशार्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ पंजीकरण कर रोजगार महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसका लाभ उठाएं।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article