एजुकेशन

RBI Assistant Pre Result 2026: प्रीलिम्स के कटऑफ अंक जारी, यहां देखें कैटेगरी वाइज स्कोर

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने असिस्टेंट पद के लिए आयोजित प्रीलिम्स परीक्षा 2025 के कटऑफ अंक जारी कर दिए हैं। RBI की ओर से जारी आधिकारिक विवरण में अलग-अलग कार्यालयों और श्रेणियों के लिए कटऑफ की जानकारी दी गई है।

Image

RBI Assistant Pre Result 2026: प्रीलिम्स के कटऑफ अंक जारी (Image - ChatGPT)

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने असिस्टेंट पद के लिए आयोजित प्रीलिम्स परीक्षा 2025 के कटऑफ अंक जारी कर दिए हैं। RBI की ओर से जारी आधिकारिक विवरण में अलग-अलग कार्यालयों और श्रेणियों के लिए कटऑफ की जानकारी दी गई है। उम्मीदवार अपने कार्यालय और कैटेगरी के अनुसार कटऑफ अंक देख सकते हैं। RBI Assistant Bharti के लिए प्री परीक्षा का आयोजन योग्य उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग के लिए किया गया था। अब बैंक ने परीक्षा में लागू ऑफिस-वाइज और कैटेगरी-वाइज कटऑफ अंक जारी किए हैं।

कटऑफ कुल प्राप्त अंकों के आधार पर निर्धारित किया गया है। अलग-अलग RBI कार्यालयों में रिक्तियों और उम्मीदवारों की प्रतिस्पर्धा के आधार पर कटऑफ में अंतर देखने को मिला है। आधिकारिक कटऑफ के अनुसार सामान्य वर्ग में कई कार्यालयों का कटऑफ 90 अंक से ऊपर रहा। चंडीगढ़ कार्यालय में सामान्य कैटेगरी का कटऑफ 96.75 अंक रहा, जबकि हैदराबाद और जयपुर में यह क्रमशः 96.25 और 96 अंक रहा।

अलग-अलग कार्यालयों में सामान्य कैटेगरी का कटऑफ
RBI OfficeGeneral Cut-off
Ahmedabad94.25
Bengaluru92.5
Bhopal94.75
Bhubaneswar95.75
Chandigarh96.75
Chennai94.75
Guwahati93.5
Hyderabad96.25
Jaipur96
Jammu95
Kanpur & Lucknow96
Kolkata95.25
Mumbai90.25
Nagpur92.25
New Delhi95.25
Patna96
Thiruvananthapuram96.25

SC, ST, OBC और EWS का कटऑफ भी जारी

सभी कार्यालयों में सभी कैटेगरी के लिए वैकेंसी उपलब्ध नहीं थी। इसलिए कुछ स्थानों पर संबंधित कैटेगरी के सामने कोई कटऑफ अंक नहीं दिया गया है। उदाहरण के तौर पर हैदराबाद में एससी कैटेगरी का कटऑफ 93 अंक और OBC का 95 अंक रहा। वहीं चंडीगढ़ में एससी का कटऑफ 92 अंक और ओबीसी का 93.50 अंक दर्ज किया गया।

उम्मीदवार अब क्या करें?

उम्मीदवार कटऑफ के आधार पर आगे की चयन प्रक्रिया की तैयारी करें। कटऑफ देखने के बाद उम्मीदवार यह समझ सकते हैं कि उनके संबंधित कार्यालय और कैटेगरी में चयन के लिए कितना स्कोर आवश्यक रहा

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article