Republic Day Speech In Hindi 2026: गणतंत्र दिवस पर कुछ इस तरह करें भाषण की शुरुआत, लगेंगे भारत माता की जय के नारे
- Authored by: आदित्य सिंह
- Updated Jan 26, 2026, 06:45 AM IST
Republic Day Speech, Bhashan In Hindi 2026 (गणतंत्र दिवस पर भाषण हिंदी में): हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया (Republic Day Speech In Hindi) जाता है। इस बार भारत देश अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। इस मौके पर भारत वर्ष में एक अलग धूम देखने को मिलती है। यहां स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में भाषण व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए गणतंत्र दिवस पर भाषण, गणतंत्र दिवस पर स्पीच लेकर आए हैं।
Republic Day Speech, Bhashan In Hindi 2026: गणतंत्र दिवस पर सबसे सरल व शानदार भाषण
Republic Day Speech, Bhashan In Hindi 2026 (गणतंत्र दिवस पर भाषण हिंदी में): हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया (Republic Day Speech In Hindi) जाता है।आज भारतवर्ष अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। भारत देश 15 अगस्त 1947 को आजाद (Republic Day Speech) हुआ था। वहीं 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ था, जिससे भारत एक संप्रभु और लोकतांत्रिक (Republic Day Bhashan) गणराज्य बना। यही कारण है कि प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस अवसर राष्ट्रपति राजपथ पर झंडा फहराते हैं। साथ ही सैनिकों, अर्धसैनिक बलों आदि की लंबी परेड (26 January Speech In Hindi) होती है। इस दिन स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक स्थलों और सामाजिक जगहों पर देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए गणतंत्र दिवस पर अब तक का सबसे दमदार भाषण लेकर आए हैं। इस तरह आप अपनी स्पीच की शुरुआत कर लोगों का दिल जीत सकते हैं। यहां देकें गणतंत्र दिवस पर भाषण, गणतंत्र दिवस पर स्पीच हिंदी में।
Republic Day Speech In Hindi 2026: कुछ इस तरह करें गणतंत्र दिवस के भाषण की शुरुआत
यदि आप भी गणतंत्र दिवस पर भाषण देने जा रहे हैं तो अपने भाषण की शुरुआत किसी शानदार देशभक्ति कविता के साथ करें। साथ ही इस दौरान आपके चेहरे पर एक अलग तेज व जोश होना चाहिए। इस तरह आप अपने भाषण की शुरुआत कर लोगों को अपना मुरीद बना सकते हैं। नीचे दिए इस कविता के साथ आप अपने भाषण की शुरुआत कर सकते हैं।
Republic Day Bhashan 2026: इस कविता से शुरू करें भाषण
इस कविता से करें भाषण की शुरुआत
वह खून कहो किस मतलब का
जिसमें उबाल का नाम नहीं।
वह खून कहो किस मतलब का
आ सके देश के काम नहीं।
वह खून कहो किस मतलब का
जिसमें जीवन, न रवानी है!
जो परवश होकर बहता है,
वह खून नहीं, पानी है!
उस दिन लोगों ने सही-सही
खून की कीमत पहचानी थी।
जिस दिन सुभाष ने बर्मा में
मांगी उनसे कुर्बानी थी।
Republic Day Speech In Hindi: गणतंत्र दिवस पर सबसे छोटा व सरल भाषण
आदरणीय प्रधानाचार्य जी, उप प्रधानाचार्य जी, अध्यापकगण व मेरे प्रिय साथियों आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। भारत देश इस बार 77वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। यह केवल एक तारीख नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के सपनों, संघर्षों और बलिदानों का परिणाम है। यही वह दिन है जब 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन में तैयार हुआ संविधान देशभर में लागू हुआ था। इस अवसर पर राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भव्य परेड का आयोजन किया जाता है। इसमें हमारी सेनाओं की शक्ति, अनुशासन और देशभक्ति की झलक देखने को मिलती है। साथ ही इस अवसर पर विभिन्न राज्यों की झांकियां निकाली जाती हैं। यह भारत की विविध संस्कृति, परंपराओं और विकास को दर्शाती हैं। यह दृश्य हमें यह विश्वास दिलाता है कि विविधता के बावजूद भारत एक है।