एजुकेशन

REET Main 2026 Answer Key: रीट मेंस लेवल 1 और लेवल 2 की आंसर की कब आएगी, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

REET Main 2026 Answer Key Kab Aayegi: 17 से 20 जनवरी के बीच हुई रीट मेंस लेवल 1 और लेवल 2 परीक्षा 2026 के लिए आरएसएसबी के चेयरमैन आलोक राज ने एक बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि रीट मेंस 2026 की आंसर की कब जारी होने वाली है।

REET Main 2026 Answer Key

रीट मेंस लेवल 1 और लेवल 2 की आंसर की कब आएगी (Photo - Canva)

REET Main 2026 Answer Key Kab Aayegi: राजस्थान शिक्षक भर्ती मेंस की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आंसर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और एक ही सवाल कर रहे हैं की रीट मेंस 2026 की आंसर की कब आएगी। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 17 जनवरी से 20 जनवरी 2026 के बीच किया गया था। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना संभावित स्कोर चेक करने के लिए आंसर की राह देख रहे हैं। इस बीच राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) चेयरमैन आलोक राज ने REET Main 2026 Answer Key पर एक बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने रीट मेंस परीक्षा 2026 के परिणाम कब तक आ सकते हैं कि जानकारी दी है।

रीट मेंस 2026 आंसर की कब आएगी?

आरएसएसबी चेयरमैन आलोक रोज ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर आंसर की के बारे में जानकारी दी और बताया कि REET Main 2026 लेवल 1 और लेवल 2 आंसर की फरवरी के तीसरे-चौथे सप्ताह में जारी की जा सकती है। इससे साफ होता है कि जनवरी में रीट मेंस परीक्षा 2026 की आंसर की जारी नहीं की जाएगी। आंसर की 15 से 20 दिन के बाद जारी की जाएगी।

बता दें कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। बता दें कि यह आंसर प्रोविजनल आंसर की होगी, जिसके अनुसार उम्मीदवार अपना संभावित स्कोर चेक कर सकते हैं।

REET Main 2026 आंसर की कैसे करें डाउनलोड

1. राजस्थान टीचर मेंस परीक्षा 2026 की आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाना है।

2. वेबसाइट पर लेटस्ट नोटिस का एक टैब है, आपको उस पर जाना है।

3. इस टैब पर आपको 'Rajasthan Teacher Level 1 Answer Key 2026' और 'Rajasthan Teacher Level 2 Answer Key 2026' का लिंक दिखेगा।

4. दिए गए इन लिंक पर आपको क्लिक करना है और आपकी आंसर की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।

5. उम्मीदवार अब अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंट ले सकते हैं।

जारी आंसर की के माध्यम से परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार को संभावित स्कोर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इससे उन्हें अंदाजा लग जाएगा कि परीक्षा में उन्हें कितने अंक प्राप्त हुए हैं।

varsha kushwaha
varsha kushwaha author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article