एजुकेशन

REET Answer Key 2023: जारी हुई राजस्थान रीट आंसर-की, इस डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Mar 18, 2023, 04:53 PM IST

Rajasthan REET Mains Answer Key 2023 Direct Link: राजस्थान रीट परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से रीट लेवल 1 और लेवल 2 परीक्षा की आंसर की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दी गई है।

Image

REET Answer Key 2023

Photo : iStock

REET Mains Answer Key 2023: राजस्थान रीट आंसर-की 2023 का इंतजार खत्म हो चुका है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से रीट लेवल 1 और 2 एग्जाम (REET Level 1 and 2 Exam 2023) की आंसर-की आज यानी 18 मार्च 2023 को जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई लिंक से भी रीट आंसर-की 2023 (REET Main Answer Key 2023) चेक कर सकते हैं।

Rajasthan REET Exam 2023: कब हुई राजस्थान रीट परीक्षा

राजस्थान रीट परीक्षा 25 फरवरी से 1 मार्च तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 5:30 बजे तक हुई थी। वहीं, आज बोर्ड ने लेवल 1 और लेवल 2 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है।

REET Main Answer Key 2023: इस तारीख तक दर्ज कराएं आपत्ति

बोर्ड की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, यदि अभ्यर्थी को रीट लेवल 1 और लेवल 2 परीक्षा में किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह 20 मार्च से 22 मार्च 2023 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। ध्यान रहे कि प्रत्येक आपत्ति 100 रुपए शुल्क जमा करना होगा। रीट प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फिर फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा।

How to download Rajasthan REET Level 1 and 2 Answer Key 2023

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर रीट आंसर-की 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी रीट 2023 आंसर-की चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
Direct Link - Rajasthan REET Answer Key 2023

Rajasthan REET Exam 2023: इतने पदों पर होगी भर्ती

राजस्थान रीट परीक्षा के माध्यम से 48000 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल रीट परीक्षा में लगभग 902325 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article