RBSE Rajasthan Board 8th class exam 2026: राजस्थान बोर्ड ने आठवीं बोर्ड परीक्षा के लिए मॉडल प्रश्न पत्र व नई मार्किंग स्कीम जारी कर दी है। इससे विद्यार्थियों को परीक्षा पैटर्न समझने और बेहतर तैयारी करने में मदद मिलेगी। इस वर्ष का प्रश्न पत्र 80 अंकों का होगा, जिसे 2 घंटे 30 मिनट में हल करना होगा। पेपर में कुल 25 प्रश्न शामिल किए गए हैं, जिनमें वस्तुनिष्ठ, अतिवस्तुनिष्ठ, लघु उत्तरीय व दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों का समावेश है।
परिषद की ओर से सभी विषयों—हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और संस्कृत—के अलग-अलग मॉडल पेपर जारी किए गए हैं। इनमें अध्यायवार वेटेज, प्रश्नों के प्रकार, मार्किंग पैटर्न और उत्तर लिखने से संबंधित दिशा-निर्देश स्पष्ट रूप से शामिल हैं, जो विद्यार्थियों की तैयारी को अधिक मजबूत बनाएंगे।
10वीं-12वीं के लिए मॉडल पेपर जारी
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर ने 2026 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए नए मॉडल पेपर और ब्लूप्रिंट जारी कर दिए हैं। इस कदम से प्रदेशभर के 20 लाख से अधिक विद्यार्थियों को सीधा फायदा मिलेगा। राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में इस वर्ष बैठने वाले छात्र आरबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट https://rajeduboard.rajasthan.gov.in/ से मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं। जारी मॉडल पेपर्स में इस बार प्रश्नों के पैटर्न में बदलाव किए गए हैं। नए प्रारूप में—वस्तुनिष्ठ प्रश्न,अतिलघुत्तरात्मक प्रश्न, रिक्त स्थान भरें प्रकार के प्रश्न शामिल किए गए हैं। इसके अलावा, लंबे उत्तर वाले प्रश्नों का अंक भार बढ़ाया गया है। इससे छात्रों को पूरे पाठ्यक्रम से पूछे जाने वाले सवालों की शैली और मार्किंग स्कीम को बेहतर समझने में मदद मिलेगी।
कब शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं
राजस्थान बोर्ड ने 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है, वहीं 8वीं का शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने अभी कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल यानी डेटशीट जारी नहीं की है। परीक्षा का शेड्यूल जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपनी डेटशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
