RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2026 on 24 march: राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं कक्षा के रिजल्ट का इंतजार आज 24 मार्च को खत्म हो गया है। राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी किया। छात्र ऑनलाइन rajshaladarpan.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं। बता दें कि इस बार 01 अप्रैल से राजस्थान के स्कूलों में नया सत्र शुरू होने जा रहा है। यही वजह है कि पहली बार राजस्थान बोर्ड मार्च महीने में परिणाम जारी कर रहा है। दोनों कक्षाओं के 26 लाख से ज्यादा छात्रों को पास होने के लिए कम से कम 33% अंक चाहिए।
बता दें कि राजस्थान में कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं राज्य स्तर पर बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की जाती हैं। इनका उद्देश्य छात्रों के बुनियादी शैक्षणिक स्तर का आकलन करना और शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है। परिणाम के आधार पर ही छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाता है। राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट 2026 देखने के लिए आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज जैसी जानकारी देनी होगी। अक्सर इन रिजल्ट को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जाता है!
RBSE Rajasthan Board 5th 8th Result 2025
- सबसे पहले rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RBSE Rajasthan Board 5th 8th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर मार्कशीट अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
इस बार राजस्थान बोर्ड आठवीं कक्षा में 12.86 लाख और पांचवीं कक्षा में 13.68 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। आठवीं की परीक्षा इस बार 20 फरवरी से 4 मार्च तक तथा पांचवीं कक्षा की परीक्षा 20 फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित की गई। दोनों कक्षाओं के 26.54 लाख विद्यार्थियों की विभिन्न विषयों की 1.30 करोड़ कॉपियों को राज्य के 43 हजार शिक्षकों ने जांचा है।
पिछले साल का रिजल्ट
बीते वर्ष यानी साल 2025 में राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं के नतीजे का ऐलान 30 मई को किया गया था, यहां कुल पासिंग पर्सेंटेज 97.47 फीसदी देखने को मिला था। वहीं 8वीं का रिजल्ट 26 मई को शाम 5 बजे घोषित किया गया था। यहां कुल 96.66% छात्र पास हुए थे। यहां पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे।
RBSE Rajasthan Board 5th 8th Result 2026: SMS के माध्यम से कैसे चेक करें रिजल्ट
राजस्थान कक्षा 5वीं और 8वीं के छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद अपना नतीजे एसएमएस के माध्यम से चेक कर सकते हैं। उन्हें करना सिर्फ इतना है कि अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स पर जाना है। यहां RBSE 5th Result और RBSE 5th Result टाइप कर उसे 56263 या 5676750 पर भेजें। रिप्लाई के तौर पर रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा। इसमें केवल पास होने की जानकारी दी जाएगी।
