RBSE Rajasthan Board 12th Result : राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 24 मार्च को जारी हो गया है। अब 12वीं के परिणाम की बारी है। राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद अब छात्रों को इंतजार है इंटर के रिजल्ट का। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया है कि RBSE 12th बोर्ड का रिजल्ट 31 मार्च को संभव (RBSE Rajasthan Board 12th Result Date and Time) है। इसके लिए रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया भी तेजी से पूरी की जा रही है। 12वीं के 8 लाख से भी ज्यादा छात्रों और उनके अभिभावकों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में अब तारीखों की घोषणा भी एक तरह से हो चुकी है तो रिजल्ट के लिए बाकी बीतते हर दिन के साथ छात्रों के दिलों की धड़कनें भी तेज हो रही हैं।
शिक्षा मंत्री ने दिया रिजल्ट की तारीख का हिंट RBSE 12th Result Date:
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने हिंट दिया है कि इंटर या क्लास 12 के रिजल्ट भी जल्द ही जारी किए जाएंगे। टेंटेटिवली, मिनिस्टर ने सजेस्ट किया है कि RBSE 12th के रिजल्ट 31 मार्च को ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अनाउंस किए जाएंगे।
राजस्थान बोर्ड आज क्लास 10 और क्लास 5th और 8th के रिजल्ट जारी हो चुके हैं। (RBSE 5th-8th result Declared) एजुकेशन मिनिस्टर ने कल अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर इनकी तारीख कन्फर्म की थी। बोर्ड की तरफ से ऑफिशियल नोटिफिकेशन भी जारी किया गया था।
राजस्थान क्लास 12 का रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट्स Official Websites to check RBSE 12th Result:
- rajasthan.gov.in
- rajresults.nic.in
- rajeduboard.rajasthan.gov.in
ऑफिशियल वेबसाइट पर RBSE क्लास 12 का रिजल्ट कैसे चेक करें - How to check RBSE 12th Result:
- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं : rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajasthan.gov.in.
- होमपेज पर क्लास 12 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर डालें।
- Submit पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
