Rajasthan Board 10th Toppers Prize: राजस्थान बोर्ड 10वीं, 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। अब 12वीं के रिजल्ट का छात्रों को बेसब्री से इंतजार है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ की मौजूदगी में नतीजे घोषित किए। बोर्ड एग्जाम में टॉप करने वाले हर छात्र को हर साल की तरह ईनाम दिया जाएगा। लेकिन इस बार ईनाम की राशि घटा दी गई है। ये फैसला मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान लिया गया। इससे पहले बोर्ड्स सिर्फ टॉप 3 स्टूडेंट्स के नाम जारी करता था।
जारी होगी टॉपर्स की लिस्ट
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि राजस्थान बोर्ड ने मार्च के महीने में रिजल्ट जारी किये हैं। इसके अलावा ऐसा भी कहा जा रहा है कि बोर्ड 10वीं-12वीं के टॉप 100 छात्रों की लिस्ट भी जारी करेगा। ये फैसला मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान लिया गया। इससे पहले बोर्ड्स सिर्फ टॉप 3 स्टूडेंट्स के नाम जारी करता था।
बता दें कि हर साल 10वीं के छात्रों को बोर्ड परीक्षा में जिला स्तर पर 70 प्रतिशत और राज्य स्तर पर कम से कम 75 प्रतिशत नंबर्स वाले छात्रों को सम्मानित किया जाता है। इसके साथ ही अलग-अलग सरकारी योजनाओं के तहत मेधावी छात्रों को लैपटॉप और कैश प्राइस भी दिया जाता है। मगर हाल ही में सरकार ने ईनाम राशि में कुछ बड़े बदलाव किये हैं। ऐसे में चलिये जानते हैं कि 2026 में मेधावी छात्रों को क्या-क्या मिलेगा...
टॉपर्स को कितनी मिलेगी प्राइस मनी ?
मेधावी छात्राओं के लिए सरकार ने एक योजना शुरू की थी, जिसका नाम था- प्रियदर्शिनी। इसका नाम बदलकर अब पद्माक्षी कर दिया गया है। इस योजना के तहत कटौती के बाद नकद राशि ये दी जाएगी...
- कक्षा 8 में टॉप करने वाली लड़कियों को अब 40,000 के बजाय 25,000 रुपये मिलेंगे।
- कक्षा 12 में टॉप करने वालों को अब 75,000 के बजाय 50,000 रुपये मिलेंगे।
- कक्षा 12 में टॉप करने वालों को 1,00000 के बजाय अब 75,000 रुपये मिलेंगे।
इससे पहले कक्षा 12वीं में टॉप करने वाली लड़कियों को नकद ईनाम के साथ-साथ एक स्कूटी भी मिलती थी, लेकिन अब इस नियम को खत्म कर दिया गया है।
