एजुकेशन

RBSE 10th Result 2026 Declared: जारी हुए राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा के परिणाम, इस Direct लिंक से करें चेक

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 Declared on rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in (राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें): राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छात्राओं ने छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया है। छात्राओं का पास प्रतिशत 94.20 प्रतिशत रहा, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 93.63 प्रतिशत रहा । इन रिजल्ट की घोषणा आज 24 मार्च को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर डालना होगा। यहां खबर में स्टेप बाय स्टेप रिजल्ट देखने का तरीका बताया गया है।

Image

rbse 10th result 2026 declared out

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 Declared on rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in (राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें): खत्म हुआ इंतजार, आरबीएसई राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इन रिजल्ट की घोषणा आज 24 मार्च को दोपहर बाद 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई। राजस्थान बोर्ड 10वीं में इस साल फर्स्ट डिवीजन में 2,72,252 छात्र और 2, 83, 411 छात्राएं पास हुई हैं। प्रियांशी ने 99.83% अंकों के साथ राजस्थान में टॉप किया है। RBSE 10th Result 2026 Check करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर जाना होगा। यहां खबर में स्टेप बाय स्टेप रिजल्ट देखने का तरीका बताया गया है।

बता दें, राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10 की परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित की गई थीं। परीक्षाएं सुबह की एक ही पाली में - सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक आयोजित की गईं। कुल 10,68,078 छात्रों ने कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था।

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन सिंह दिलावर ने जारी किया रिजल्ट

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ और राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन सिंह दिलावर इन परिणामों को घोषित करते हुए बताया कि रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों – rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in से देखा जा सकेगा। इसके अलावा छात्र चाहें तो DigiLocker से भी अपना स्कोर कार्ड देख सकते हैं।

छात्राओं ने मारी बाजी, RBSE 10th Result 2026 Passing Percentage

RBSE 10वीं की परीक्षा 2026 में छात्राओं ने छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया है। छात्राओं का पास प्रतिशत 94.20 प्रतिशत रहा, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 93.63 प्रतिशत था।

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें, Rajasthan Board 10th Result 2026 kaise Dekhen

1. सबसे पहले rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं

2. ‘Main Examination Results 2026’ या ‘RBSE Secondary Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें

3. जरूरी जगह पर अपना रोल नंबर (अपने एडमिट कार्ड से देखकर) डालें

4. स्क्रीन पर अपना रिजल्ट देखने के लिए ‘Submit’ पर क्लिक करें

5. रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।

पिछले साल कब जारी हुआ था रिजल्ट

2025 में राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 10 के परिणाम 28 मई को घोषित किए थे। पिछले साल की परीक्षाएं 6 मार्च से 4 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थीं। पिछले साल कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.60 प्रतिशत दर्ज किया गया था।

नोट

हालांकि अभी वेबसाइट पर लोड होने की वजह से खुलने में दिक्कत आ रही है, कुछ देर में साइट सही से चलने लगेगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article