एजुकेशन

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 Date Announced: कल 24 मार्च को जारी होगा राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट

RBSE 10th Board result Date Announced: रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर रिजल्ट की तारीखों की घोषणा की है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। Rajsthan Board 10th Result, RBSE 10th result date, Rajasthan Board 10th result date and time

Image

RBSE 10th result

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 Date Announced: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान कल यानी 24 मार्च को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। लंबे समय से बोर्ड द्वारा रिजल्ट की तारीखों की घोषणा का छात्रों और अभिभावकों को बेसब्री से इंतजार था। अब बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर रिजल्ट की तारीखों की घोषणा की है। कल यानी 24 मार्च को राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट जारी किये जाएंगे।

कब से कब तक हुए थे एग्जाम, RBSE 10th Exam :

बताते चलें कि राजस्थान बोर्ड की क्लास 10 की परीक्षाएं पूरे राज्य में 12 फरवरी से 28 फरवरी तक हुईं। मूल्यांकन के पैमाने को मैनेज करने के लिए, RBSE ने लगभग 35,000 टीचरों को चुना, जिन्हें सेंट्रलाइज्ड चेकिंग सेंटर पर भेजा जाएगा। इससे पहले बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौर ने सोशल मीडिया पर एक्स पर जानकारी दी थीी कि RBSE 10th Result मार्च के अंतिम हफ्ते में जारी होगा।

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसे डाउनलोड और चेक करें How to Download and check RBSE 10th Result:

  • रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र सबसे पहले Rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Main Examination results 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब RBSE Secondary result 2026 (10th) चुनें।
  • अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालें।
  • सबमिट करते ही आपको अपना रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
  • अब रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

RBSE 10th रिजल्ट 2026: जानें तारीख, समय, मार्क्स कैसे चेक करें

बोर्ड अधिकारियों ने कन्फर्म किया है कि आंसर शीट चेक करने का प्रोसेस लगभग पूरा हो गया है और अभी रिजल्ट तैयार किए जा रहे हैं। रिजल्ट की तारीख की ऑफिशियल घोषणा भी हो चुकी है और परिणाम 24 मार्च को जारी किये जाएंगे। इसके अलावा, स्टूडेंट्स IE एजुकेशन पोर्टल पर अपना RBSE 10th रिजल्ट और पास स्टेटस देख सकते हैं।

बोर्ड की नई योजना क्या है ? BSER New Policy :

बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान (BSER) बोर्ड परीक्षाएं कराने के तरीके में बदलाव की योजना बना रहा है। प्रस्तावित मॉडल के तहत, BSER साल में दो बार बोर्ड परीक्षाएं कराएगा: फरवरी-मार्च में एक मुख्य परीक्षा, उसके बाद उसी एकेडमिक साल के मई-जून में दूसरा मौका। प्रस्ताव को मंजूरी के लिए राज्य सरकार को भेजा गया है और अभी तक इसे ऑफिशियली मंजूरी नहीं मिली है।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article