एजुकेशन

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2023: एसएमएस से ऐसे चेक करें राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, DigiLocker भी है ऑप्शन

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jun 2, 2023, 09:31 AM IST

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2023 through SMS, Digilocker: राजस्थान बोर्ड 10वीं के छात्रों को SMS और Digilocker पर भी रिजल्ट चेक करने का ऑप्शन मिलेगा। जानें पूरा तरीका!

Image

RBSE Rajasthan Board 10TH Result 2023

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2023 through SMS, Digilocker: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर आज दोपहर ठीक 1 बजे कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां रोल नंबर वाइज अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। राजस्थान बोर्ड मार्कशीट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर और रोल कोड की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा SMS और Digilocker पर भी रिजल्ट चेक करने का ऑप्शन मिलेगा।

राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर जाएं। होमपेज पर जाकर RBSE Rajasthan Board 10th Result 2023 / RBSE Rajasthan Board 12th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें। यहां अपना रोल नंबर व स्कूल कोड दर्ज करें। रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

Rajasthan Board 10th Result, एसएमएस के जरिए देखें राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट

- अपने मोबाइल फोन पर मैसेजिंग ऐप खोलें।

- इसके बाद 'RBSE10' टाइप करें और उसके बाद एक स्पेस दें।

- स्पेस के बाद अपना रोल नंबर डालें।

- सटीकता के लिए दर्ज की गई जानकारी को सत्यापित करें।

- संदेश को 5676750 या 56263 पर भेजें।

- आरबीएसई प्रणाली से प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा करें।

- आपको अपने आरबीएसई कला परिणाम 2023 वाला एक एसएमएस प्राप्त होगा।

Rajasthan Board 10th Result 2023: राजस्थान बोर्ड रिजल्ट Digilocker के जरिए देखें

डिजिलॉकर ऐप को Google Playstore या Apple ऐप स्टोर से डाउनलोड करें।

आप digilocker.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जा सकते हैं।

अपने मोबाइल नंबर, नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी और आधार नंबर का उपयोग करके साइन अप करें।

एक पासवर्ड बनाएं और सबमिट पर क्लिक करें।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article