एजुकेशन

मई में इस दिन जारी हो सकता है राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट, आरबीएसई ने दिया संकेत

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर 20 से 30 मई के भीतर 12वीं साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट घोषित कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

Image

RBSE Rajasthan Board 10th 12th Result 2024 Date: यहां देखें राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट की तारीख

राजस्थान बोर्ड 10वीं के छात्रों के लिए अहम (Rajasthan Board 10th Result) सूचना है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान जल्द ही कक्षा 10वीं के रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। हाल ही में बोर्ड के सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि हाईस्कूल का रिजल्ट अपने निर्धारित समय पर जारी (Rajasthan Board 12th Result) किया जाएगा। लोकसभा चुनाव के चलते रफ्तार में थोड़ी कमी आई थी, लेकिन अब जल्द से जल्द परिणाम घोषित करने के लिए तैयारी हो (Rajasthan Board 12th Result 2024 Science) रही है।

बीते वर्ष के आंकड़ो पर नजर डालें तो आरबीएसई पहले कक्षा 12वीं साइंस स्ट्रीम के नतीजे घोषित (Rajasthan Board 12th Result 2024 Arts) करता है। इसके एक से दो दिन के भीतर आर्ट्स व कॉमर्स का रिजल्ट जारी किया जाता है। इसके बाद कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होता है। एक बार परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद स्टूडेंट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।

Rajasthan Board Result 2024 Date, Kab Aayega: कब जारी होगा राजस्थान बोर्ड 10वी 12वीं का रिजल्ट

बोर्ड के सचिन के अनुसार राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के साइंस और कॉमर्स के कॉपियों का मूल्यांकन अंतिम पड़ाव पर है। संबंधित परीक्षकों द्वारा छात्रों के अंकों को साइट पर अपलोड किया जा रहा है। साथ ही कक्षा 10वीं के छात्रों के कॉपियों की चेकिंग भी तेजी से जारी है। बोर्ड लगातार इस पर मॉनिटरिंग कर रहा है। बोर्ड 20 से 30 मई के बीच 12वीं साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Rajasthan Board 10th 12th Result 2024

  • सबसे पहले rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर RBSE Rajasthan Board 10th 12th Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ व स्कूल कोड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर अपनी मार्कशीट डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

Rajasthan Board 10th 12th Result Via SMS: एसएमएस के जरिए चेक करें रिजल्ट

इसके अलावा छात्र एसएमएस के जरिए भी अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके लिए सबसे पहले अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स पर जाएं। यहां RAJ10 या RAJ12 टाइप कर स्पेस देकर अपना Roll Number दर्ज कर 56263 पर भेजें। रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

RBSE 10th Result 2024: कब आयोजित की गई थी परीक्षा

इस बार राजस्थान बोर्ड की परीक्षा फरवरी से अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। 12वीं की परीक्षा 29 फरवरी से 4 अप्रैल 2024 तक थी। जबकि आरबीएसई 10वीं की परीक्षा 7 मार्च से 30 मार्च 2024 तक थी। परीक्षा के लिए लाखों की संख्या में स्टूडेंट्स ने अपना पंजीकरण करवाया था। एग्जाम राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित था।

RBSE 12th Result: प्रेस कांफ्रेंस के जरिए रिजल्ट

Rajasthan Board 10th 12th Result हर बार की तरह इस बार भी प्रेस कांफ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा। परिणाम घोषित होने के साथ पास पर्सेंटेज, टॉपर्स की लिस्ट, रैंक, जिलेवार पास पर्सेंटेज, छात्रों का पास पर्सेंटेज, छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत, स्क्रूटनी की तारीख घोषित की जाएगी।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article