RBSE Rajasthan Board 10th, 12th Arts Result 2023 LIVE: आज जारी हो सकता है राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्टस् का रिजल्ट
RBSE Rajasthan Board 10th, 12th Arts Result 2023 LIVE: आज जारी हो सकता है राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्टस् का रिजल्ट
RBSE Rajasthan Board 10th, 12th Arts Result 2023
इस बार राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स की परीक्षा 09 मार्च से 12 अप्रैल 2023 तक निर्धारित थी, इसके लिए लाखों की संख्या में छात्रों ने अपना आवेदन किया था। बीते वर्ष यानी साल 2022 में 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट 1 जून को जारी किया गया था, जिसमें कुल 96.33 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए थे। छात्रों का पासिंग पर्सेंटेज 97.21 फीसदी व छात्राओं का पासिंग पर्सेंटेज 95.44 प्रतिशत दर्ज किया गया था। हालांकि इस बार उम्मीद है कि, रिजल्ट पिछल बार से अधिक देखने को मिल सकता है। ध्यान रहे रिजल्ट जारी होने के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टॉपर्स को सम्मानित व पुरस्कृत किया जाएगा।
बता दें रिजल्ट हर बार की तरह प्रेस कांफ्रेंस की मदद से घोषित किया जाएगा। हालांकि बोर्ड सीबीएसई की भांति रिजल्ट जारी करने से पहले छात्रों को सूचित नहीं कर रहा है। ऐसे में आप आधिकारिक वेबसाइट पर पैनी नजर रखें।
