एजुकेशन

RBSE Date Sheet 2024: जारी हुई राजस्थान बोर्ड 10वीं व 12वीं डेट शीट, जानें कब होगी परीक्षा

RBSE Date Sheet 2024, Rajasthan Board 10th 12th Date Sheet 2024: राजस्थान बोर्ड ने 10वीं व 12वीं डेट शीट जारी कर दी है। स्टूडेंट्स यहां आरबीएसई 10वीं व 12वीं एग्जाम डेट 2024 चेक कर सकते हैं।

Image

RBSE Date Sheet 2024

RBSE Date Sheet 2024, Rajasthan Board 10th 12th Date Sheet 2024: राजस्थान बोर्ड एग्जाम डेट शीट का इंतजार खत्म हो गया है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) ने कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा की डेट शीट (RBSE 10th 12th Date Sheet 2024) जारी कर दी है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in से डेट शीट (RBSE 10th 12th Exam 2024 Dates) डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई लिंक से राजस्थान बोर्ड 10वीं व 12वीं डेट शीट 2024 चेक कर सकते हैं।

RBSE 10th 12th Date Sheet 2024: कब होगी परीक्षा

राजस्थान बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 29 फरवरी से 4 अप्रैल तक किया जाएगा। वहीं, कक्षा 10वीं की परीक्षा 7 मार्च से 30 मार्च तक होगी। दोनों बोर्ड परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक होगी। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड फरवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है।

How to Download RBSE 10th 12th Date Sheet 2024

  • राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 10वीं व 12वीं डेट शीट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने डेट शीट की पीडीएफ खुल जाएगी।
  • स्टूडेंट्स इस पीडीएफ को डाउनलोड कर सकेंगे।

RBSE 10th 12th Date Sheet 2024 Direct Link

RBSE Rajasthan Board Exam 2024: कितना होगा पासिंग मार्क्स

राजस्थान बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article