एजुकेशन

RBSE Rajasthan 10th Result 2023: जारी हुआ राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jun 2, 2023, 01:20 PM IST

RBSE Class 10th Result 2023 on rajeduboard.rajasthan.gov.in: राजस्थान शिक्षा निदेशालय, राजस्थान बोर्ड 2023 आज दोपहर 1 बजे कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इन्हें (Rajasthan 10th Result 2023) आधिकारिक वेबसाइट - rajeduboard.rajasthan.gov.in से rajresults.nic.in से देखा जा सकेगा।

Image

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

Rajasthan Board of Secondary Education (RBSE) Class 10th Result 2023 की घोषणा आज दोपहर 1 बजे की गई। राजस्थान शिक्षा निदेशालय, राजस्थान बोर्ड 2023 आज दोपहर 1 बजे कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इन्हें (Rajasthan 10th Result 2023) आधिकारिक वेबसाइट - rajeduboard.rajasthan.gov.in से rajresults.nic.in से देखा जा सकेगा।

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, बता दें, रिजल्ट की डेट व टाइम की जानकारी कल (1 june) आई थी। इससे पहले राजस्थान बोर्ड 8वीं और 12वींं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर चुका है, अब आज 10वीं का रिजल्ट जारी किए जाएंगे। इसी के साथ राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2023 की समाप्ति हो गई।

एक बार RBSE Board Class 10 Result 2023 Declare होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट से राजस्थान 10वीं परिणाम 2023 की जांच कर सकेंगे, और इसे डाउनलोड करने में सक्षम होंगे। डायरेक्ट लिंक को जल्द ही यहां शेयर किया जाएगा। छात्रों को राजस्थान कक्षा 10वीं के परिणाम देखने के लिए राजस्थान बोर्ड परीक्षा में इस्तेमाल किए गए रोल नंबर की जरूरत होगी।

ऐसे देख सकेंगे राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2023

  • इस वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर राजस्थान 10वीं रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें
  • सभी आवश्यक विवरण जैसे रोल नंबर, जन्म तिथि आदि दर्ज करें
  • सबमिट पर क्लिक करें और राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसका प्रिंटआउट ले लें।

यह था आधिकारिक ट्वीट

राजस्थान बोर्ड :-10वीं बोर्ड परीक्षा 2023, दोपहर 01 बजे जारी होगा परिणाम

RBSE Class 10th Result 2023 लिंक सक्रिय होने के बाद आपको यहां वहां नहीं बल्कि timesnowhindi.com/education पर बने रहने की सलाह दी जाती है, क्योंकि rajresults.nic.in के अलावा आप टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से भी रिजल्ट लिंक के अलावा सारी जानकारी देख सकेंगे।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article