RBSE Board Exam 2024, Rajasthan Board 10th 12th Exam Date 2024: राजस्थान बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट हैं। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल (RBSE 10th 12th Time Table 2024) जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स यहां राजस्थान बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की संभावित तारीख चेक कर सकते हैं।
RBSE Board Exam 2024 Date: कब हुई राजस्थान बोर्ड परीक्षा
राजस्थान बोर्ड 10वीं व 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन जनवरी में किए जाने की संभावना है। वहीं, थ्योरी परीक्षा मार्च और अप्रैल में होगी और इसका रिजल्ट मई में घोषित किया जा सकता है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक परीक्षा की सटीक तारीखों का ऐलान नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2024 का टाइम टेबल दिसंबर या जनवरी में जारी कर दिया जाएगा।
Rajasthan Board Exam 2024: जारी होगा सैंपल पेपर
राजस्थान बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा के लिए सैंपल पेपर भी जल्द ही जारी होगा। दरअसल, सैंपल पेपर के आधार पर ही राजस्थान बोर्ड परीक्षा का प्रश्न पत्र तैयार किया जाता है। ऐसें में बोर्ड एग्जाम की तैयारी करते समय स्टूडेंट्स को सैंपल पेपर जरूर सॉल्व करना चाहिए। इससे परीक्षा पैटर्न की सही समझ विकसित होगी। साथ ही प्रश्नों के टाइप और मार्किंग स्कीम सहित अन्य जरूरी जानकारी मिलेगी।
RBSE 10th 12th Exam 2024: बोर्ड एग्जाम के लिए करें अप्लाई
राजस्थान बोर्ड 10वीं व 12वीं मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू हो चुकी है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर 13 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, अतिरिक्त परीक्षा शुल्क के साथ 26 सितंबर तक आवेदन स्वीकार किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
RBSE Board Exam 2024: इस साल कब हुई परीक्षा
इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा 16 मार्च से 11 अप्रैल तक और 12वीं की परीक्षा 9 मार्च से 12 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। राजस्थान बोर्ड परीक्षा में लगभग 20 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।
