एजुकेशन

RBSE 10th 12th Admit Card 2025: राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं एडमिट कार्ड जल्द, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें डाउनलोड

RBSE 10th 12th Admit Card 2025: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 6 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक किया जाएगा। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 6 मार्च से शुरू होकर 5 अप्रैल 2025 तक चलेगी।

Image

RBSE 10th 12th Admit Card 2025

RBSE 10th 12th Admit Card 2025: राजस्थान बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की ओर से कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड (RBSE 10th 12th Admit Card 2025) जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। राजस्थान बोर्ड एडमिट कार्ड 2025 जारी होने के बाद इसे आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in से डाउनलोड किया जा सकेगा। इसके अलावा यहां भी राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं एडमिट कार्ड 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

RBSE 10th 12th Exam 2025 Date: इस तारीख को होगी परीक्षा

राजस्ठान बोर्ड टाइम टेबल के अनुसार, कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 6 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक किया जाएगा। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 6 मार्च से शुरू होकर 5 अप्रैल 2025 तक चलेगी। बता दें कि परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की जाएगी।

RBSE Admit Card 2025 Date: कब आएगा एडमिट कार्ड

राजस्थान बोर्ड परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं मिलेगा। रिपोर्ट्स की मानें तो एडमिट कार्ड परीक्षा के एक सप्ताह पहले जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड में दिए दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।

How to download RBSE 10th 12th Admit Card 2025

  • राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 10वीं 12वीं एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan Board Exam 2025: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article