एजुकेशन

RBSE 10th 12th Supplementary Result 2025: राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे मिलेगी मार्कशीट

RBSE 10th 12th Supplementary Result 2025: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की ओर से 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर (RBSE 10th 12th Supplementary Result) दिया गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक (RBSE 10th 12th Supplementary Result) कर सकते हैं।

Image

RBSE 10th 12th Supplementary Result 2025: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की ओर से 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर (RBSE 10th 12th Supplementary Result) दिया गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक (RBSE 10th 12th Supplementary Result) कर सकते हैं। राजस्थान 10वीं, 12वीं पूरक स्कोरकार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, कुल अंक, विषयवार अंक, योग्यता स्थिति, डिवीजन, अन्य विवरण शामिल होंगे। इस साल राजस्थान बोर्ड की सप्लीमेंट्री परीक्षा में 30,000 से ज़्यादा छात्र शामिल हुए। इस साल कुल 16,304 लड़के और 14,295 लड़कियां पूरक कैटगरी में थी। एग्जाम में पास होने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 33 प्रतिशत नंबर लाना होगा।

RBSE Rajasthan Board 10th 12th Supplementary Result 2025

  • सबसे पहले RBSE की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर RBSE Rajasthan 10th 12th Supplementary Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना Roll Number व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर अपनी मार्कशीट डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

RBSE 10th 12th Supplementary Result 2025: कब हुई थी परीक्षा

बता दें इस बार राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 6 अगस्त से 8 अगस्त 2025 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा एक पाली में सुबह 8:30 बजे से दोपहर 10 बजकर 45 मिनट तक निर्धारित थी। एग्जाम राज्य के तमाम परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

RBSE 10th 12th Supplementary Result 2025: इस बार कैसा रहा राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट

इस वर्ष राजस्थान बोर्ड 10th क्लास का रिजल्ट 93.06 फीसदी दर्ज किया गया था जिसमें से लड़कियों का रिजल्ट 94.08% और लड़कों का रिजल्ट 93.16 फीसदी दर्ज किया गया था। इसके अलावा 12th क्लास आर्ट्स के रिजल्ट 97.78%, कॉमर्स का 99.07 प्रतिशत एवं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 94.43 फीसदी दर्ज किया गया था।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article