LIVE

RBSE 10th 12th Exam 2025: शांतिपूर्वक संपन्न हुई राजस्थान बोर्ड की पहले दिन की परीक्षा, जानें कैसे आए पेपर

RBSE Rajasthan Board 10th 12th Exam 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं आज यानी 6 मार्च से शुरू हो चुकी हैं। इस साल लगभग 20 लाख छात्र इन परीक्षाओं में शामिल होंगे। परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए बोर्ड ने पूरी तैयारी कर ली है। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया– शांत और आत्मविश्वास से परीक्षा दें, सफलता निश्चित है। वहीं बोर्ड ने विद्यार्थियों को तनाव से दूर रहकर परीक्षा देने की नसीहत दी है। ऐसे में परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले यहां देखें जरूरी गाइडलाइंस।

कुलदीप राघवUpdated Mar 7, 2025, 09:59 IST
Follow on Google News
RBSE 10th 12th Exam 2025 Live Updates

RBSE 10th 12th Exam 2025: शांतिपूर्वक संपन्न हुई राजस्थान बोर्ड की पहले दिन की परीक्षा, जानें कैसे आए पेपर

Rajasthan Board 10th 12th Exam 2025 राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं आज यानी 6 मार्च से शुरू हो गई हैं। राज्यभर में परीक्षाओं के आयोजन के लिए कुल 6187 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस साल लगभग 20 लाख छात्र इन परीक्षाओं में शामिल होंगे। परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8:30 बजे से दोपहर 11:45 बजे तक आयोजित की जाएंगी। छात्रों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है। परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए बोर्ड ने पूरी तैयारी कर ली है। सीसीटीवी कैमरों और उड़नदस्तों के माध्यम से परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी की जाएगी। बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे परीक्षा के दौरान तनावमुक्त रहें और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें।

परीक्षाओं की समय सारणी

  • 10वीं बोर्ड परीक्षा: 7 मार्च से 4 अप्रैल 2025 तक
  • 12वीं बोर्ड परीक्षा: 7 मार्च से 9 अप्रैल 2025 तक

RBSE Class 10th and 12th Admit Card 2025: राजस्थान बोर्ड एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

स्कूल अपने स्टूडेंट्स का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:


  • RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in' पर जाएं।
  • 'Class 10 & 12 Admit Card 2025' डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • RBSE की ओर से दिए गए स्कूल आईडी और पासवर्ड का उपोयग करते हुए लॉग इन करें।
  • कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं का चुनाव करें और सभी स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
  • एडमिट कार्ड प्रिंट करें और स्टूडेंट्स की जानकारी सही है या नहीं, यह देखें।

RBSE ने बताया है कि जिन स्टूडेंट्स पर NCO (नॉन-कम्प्लायंस ऑर्डर), रिजेक्शन या जीरो अटेंडेंस जैसी श्रेणी लागू होती हैं, ऐसे छात्रों को एडमिट कार्ड नहीं दिए गए हैं।

MAR 06, 2025 15:09 IST

अटेंडेंस शॉर्ट बताकर परीक्षा देने से रोका, कोर्ट के आदेश पर स्कूल ने दी इजाजत

बूंदी के कागजी देवरा निजी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र कुलदीप सोनी के दसवीं बोर्ड एग्जाम का रोल नंबर और एडमिट कार्ड जारी हो गया था, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने 75 फीसदी उपस्थिति नहीं होने का हवाला दिया। मामला विधिक सेवा प्राधिकरण तक पहुंचा और इस संबंध में नोटिस जारी किए गए, तब आनन फानन में बच्चों को परीक्षा के लिए दोबारा बुलाया गया।
MAR 06, 2025 13:59 IST

Rajasthan Board 10th exam: आसान रहा 10वीं का पेपर

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा का पहला पेपर गुरुवार को संपन्न हुआ। पहले पेपर के बाद विद्यार्थियों के चेहरे पर संतोष और खुशी झलक रही थी। छात्र-छात्राओं ने बताया कि पहला पेपर आसानी से हल किया जा सकता था। यह पूरी तरह से पाठ्यक्रम से ही आया।
MAR 06, 2025 12:52 IST

RBSE 10th 12th Exam 2025 Live Updates: 10वीं का अंग्रेजी का पेपर

राजस्थान शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो गईं। पहले दिन अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, शांतिपूर्वक तरीके से पहले दिन परीक्षा हुई।
MAR 06, 2025 12:23 IST

RBSE Rajasthan Board: छात्रों के लिए जरूरी गाइडलाइन

MAR 06, 2025 12:00 IST

RBSE 10th 12th Exam 2025 Live Updates: कहां कितने परीक्षा केंद्र

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो गईं। गोविंदगढ़ ब्लॉक के 18 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक 10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। श्रीगंगानगर जिले के जैतसर में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
MAR 06, 2025 11:38 IST

RBSE 10th 12th Exam 2025 Live Updates: कब तक चलेंगी परीक्षाएं

बता दें कि बारहवीं क्लास की परीक्षाएं 09 अप्रैल, 2025 को समाप्त होंगी, जबकि दसवीं क्लास के लिए यह परीक्षाएं 04 अप्रैल, 2025 तक कंडक्ट कराई जाएंगी।
MAR 06, 2025 11:25 IST

RBSE 10th 12th Exam 2025 Live Updates: मनोविज्ञान का पेपर दे रहे 10वीं के छात्र

दोनों कक्षाओं के लिए एग्जाम आज सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर शुरू हुआ है। इसके तहत, 12वीं क्लास के लिए मनोविज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की जा रही है, जबकि 10वीं कक्षा में पहले दिन अंग्रेजी का पेपर कंडक्ट कराया जा रहा है।
MAR 06, 2025 10:14 IST

RBSE Exam: पहली बार फेस रिकॉग्नाइजेशन तकनीक का उपयोग

MAR 06, 2025 09:49 IST

RBSE 10th 12th Exam 2025 Live Updates: केंद्रीय कंट्रोल रूम स्‍थाप‍ित

परीक्षाओं की न‍िगरानी के ल‍िए अजमेर स्‍थ‍ित बोर्ड कार्यालय में केंद्रीय कंट्रोल रूम स्‍थाप‍ित क‍िया गया है, जो 1 मार्च से 9 अप्रैल 2025 तक 24 घंटे सक्रिय रहेगा। छात्र क‍िसी भी समस्‍या के समाधान के लिए 0145-2632866, 2632867, 2632868 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
MAR 06, 2025 09:13 IST

RBSE 10th 12th Exam 2025 Live Updates: 6187 परीक्षा केंद्र बनाए गए

राज्यभर में परीक्षाओं के आयोजन के लिए कुल 6187 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए विशेष निगरानी की जाएगी।
MAR 06, 2025 09:10 IST

Rajasthan Board exam: छात्रों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

  • परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य होगा. बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लाने की मनाही होगी।
  • छात्रों को परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखना आवश्यक होगा, अनुचित साधनों का प्रयोग करते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
  • बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे परीक्षा के दौरान तनावमुक्त रहें और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें।
MAR 06, 2025 09:09 IST

RBSE 10th 12th Exam 2025 Live Updates: राजस्थान बोर्ड की पूरी तैयारी

RBSE ने परीक्षा को नकलमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। उड़नदस्तों का गठन किया गया है, जो परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। संवेदनशील और अति-संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की पहचान कर वहां विशेष सतर्कता बरती जाएगी।
MAR 06, 2025 09:08 IST

RBSE 10th 12th Exam 2025 Live Updates: शुरू हुईं परीक्षाएं

राजस्‍थान माध्‍यम‍िक श‍िक्षा बोर्ड की 10वीं-12वीं कक्षा की वार्ष‍िक परीक्षाएं आज (6 मार्च) से शुरू हो गईं हैं।1 2वीं कक्षा के लिए 8 लाख 89 हजार 709 और सेकेंडरी परीक्षा में 10 लाख 16 हजार 963 विद्यार्थी हैं। सुबह साढ़े 7 बजे से ही परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर पहुंचने लगे हैं। एक ही पाली में परीक्षा होगी। सुबह 8:30 से सुबह 11:45 बजे तक परीक्षा चलेगी।
MAR 06, 2025 09:08 IST

RBSE 10th 12th Exam 2025 Live Updates: ऐसे करें डाउनलोड

RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in' पर जाएं।
'Class 10 & 12 Admit Card 2025' डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
RBSE की ओर से दिए गए स्कूल आईडी और पासवर्ड का उपोयग करते हुए लॉग इन करें।
कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं का चुनाव करें और सभी स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
एडमिट कार्ड प्रिंट करें और स्टूडेंट्स की जानकारी सही है या नहीं, यह देखें।
MAR 06, 2025 09:07 IST

RBSE 10th 12th Exam 2025 Live Updates: एडमिट कार्ड

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन के RBSE कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के छात्र एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से ले सकते हैं। सिर्फ स्कूल ही ये हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। स्कूल अपनी यूनिक आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करके rajeduboard.rajasthan.gov.in आधिकारिक वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।