RBSE 10th, 12th Admit Card 2023, RBSE Class 10th and 12th Exam 2023: बोर्ड एग्जाम का सीजन आ चुका है। सीबीएसई समेत कई राज्य बोर्ड की तरफ से कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, राजस्थान बोर्ड एग्जाम एडमिट कार्ड अभी तक नहीं जारी किया गया है। बता दें कि राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की ओर से हाईस्कूल और इंटर का एडमिट कार्ड आधकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी होगा।
RBSE Board Exam 2023: इस तारीख को होगी परीक्षा
राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा का आयोजन 9 मार्च से 12 अप्रैल 2023 तक किया जाएगा। जबकि, 10वीं की परीक्षा 16 मार्च से 11 अप्रैल 2023 तक होगी। राजस्थान बोर्ड परीक्षा में स्टूडेंट्स अपने साथ एडमिट कार्ड ले जाना न भूलें क्योंकि बिना इसके परीक्षा हॉल में जानें की अनुमति नहीं मिलेगी।
RBSE Admit Card 2023: कहां मिलेगा एडमिट कार्ड
स्टूडेंट्स राजस्थान बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड संबंधित स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं। स्कूल प्रमुख बोर्ड की वेबसाइट से अपने आईडी व पासवर्ड के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके बाद एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाला जाएगा और इसमें दी गई डिटेल्स चेक करने के बाद ही स्टूडेंट्स को वितरित किया जाएगा।
How to Download RBSE Class 10th, 12th Admit Card 2023
- राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर कक्षा 10वीं व 12वीं एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें ओर सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड परीक्षा के दौरान हॉल में किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, स्मार्ट वॉच और कैलकुलेटर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। ध्यान रहे कि स्टूडेंट्स पेपर पूरा होने से पहले परीक्षा हॉल भी नहीं छोड़ सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
