एजुकेशन

RBI Grade B Result 2025: जारी हो गया आरबीआई ग्रेड बी परीक्षा का परिणाम, इस लिंक से करें चेक

RBI Grade B Result 2025 Released: आरबीआई ग्रेड बी परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। जिन परीक्षार्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे RBI Grade B Result 2025 Official Website के अलावा खबर में दिए डायरेक्ट लिंक अपना रिजल्ट चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

आरबीआई ग्रेड बी परीक्षा का परिणाम हुआ जारी

RBI Grade B Result 2025 Declared: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ग्रेड बी (Grade B) फेज I (प्रीलिम्स) परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन लोगों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अपने क्रेडिंशियल का उपयोग करके परिणाम देख सकते हैं। इस रिजल्ट की घोषणा आज 11 नवंबर 2025 को की गई है। उम्मीदवारों को रिजल्ट देखने के लिए आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in या खबर में दिए लिंक पर क्लिक करना होगा।

यह रिजल्ट 120 रिक्तियों के लिए जारी किया गया है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ग्रेड बी परीक्षा का आयोजन 18 अक्टूबर 2025 को किया गया था। रिजल्ट देखने के लिए RBI Grade B Result 2025 Pdf में रोल नंबर ढूंढना होगा।

RBI Grade B Result 2025 Step to Check

RBI Grade B Result 2025 Online देखने के लिए इन स्टेप्स को देखें:-

  • RBI Grade B Result 2025 Official Website पर जाएं
  • Opportunities@RBI सेक्शन में जाएं
  • ‘Current Vacancies’ फिर ‘Results’ पर क्लिक करें
  • अब ‘Result of Phase-I Examination for Recruitment of Officers in Grade ‘B’ (DR) - General – Panel Year 2025”. पर क्लिक करें
  • RBI Grade B Result 2025 Pdf खुल जाएगी।

क्या है आगे का प्रोसेस

इस परीक्षा में पास उम्मीदवार अगले चरण यानी फेज II (मेन्स) में भाग लें सकेंगे। यह परीक्षा 6 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। आरबीआई ने साफ कर दिया है कि रिजल्ट में केवल उन्हीं उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं, जिन्होंने प्रीलिम्स परीक्षा सफलतापूर्वक पास कर ली है।

यह परीक्षा हर साल आरबीआई द्वारा अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है और इसे देश की सबसे प्रतिष्ठित बैंकिंग परीक्षाओं में से एक माना जाता है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article