एजुकेशन

rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in डाउन, ऐसे चेक करें राजस्थान 12वीं बोर्ड रिजल्ट, बिना इंटरनेट देख सकेंगे नतीजे

Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। भारी संख्या में छात्र रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जा रहे हैं। सर्वर क्रैश होने और इंटरनेट न होने पर भी छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आइए बताएं कैसे...

Image

Rajasthan Board 12th Result 2026

Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा आज कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट (RBSE 12th Result 2026) की घोषणा हो चुकी है। बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्रों का इंतजार सुबह 10 बजे खत्म हो गया है। कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजों की घोषणा बोर्ड द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी। इस दौरान छात्रों के पास प्रतिशत के साथ तीन स्ट्रीम के टॉपर्स के नामों का भी ऐलान हो चुका है। रिजल्ट जारी होने के बाद अब बोर्ड द्वारा आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर रिजल्ट जारी किए जाएगे, जिसे आसान चरण में छात्र डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी होने के बाद 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए 9 लाख छात्र अपना परीक्षा रिजल्ट चेक करेंगे। ऐसे में सर्वर डाउन होने, वेबसाइट क्रैश हो सकती है। इसके साथ ही कई ऐसे छात्र भी होंगे जो रिजल्ट जारी होने के दौरान इंटरनेट जोन में नहीं होंगे। ऐसे स्थिति में छात्रों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि वह सर्वर डाउन होने पर और बिना इंटरनेट के भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आइए आपको बताएं कैसे ?

सर्वर क्रैश होने पर कैसे करें RBSE 12th Result 2026

वेबसाइट क्रैश होने, सर्वर डाउन होने और इंटरनेट न होने की स्थिति में उम्मीदवार एसएमएस के जरिए अपना परीक्षा रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छात्रों को बस नीचे दिए गए आसान चरणों को फॉलो करना है और वह अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।

SMS के जरिए कैसे करें Rajasthan 12th Result 2026 Download

  • राजस्थान कक्षा 12वीं का रिजल्ट एसएमएस के माध्यम से चेक करने के लिए छात्र अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं।
  • वहां 'क्रिएट मैसेज' पर क्लिक करें।
  • अब स्ट्रीम के अनुसार, रोल नंबर RJ12A (आर्ट्स), RJ12S (साइंस), RJ12C (कॉमर्स) टाइप करें।
  • उसके बाद इसे 5676750 और 56263 पर भेज दें।
  • मैसेज भेजने के कुछ मिनटों में उन्हें रिजल्ट एसएमएस के माध्यम से प्राप्त होगा।

छात्रों को बता दें कि एसएमएस के माध्यम से प्राप्त रिजल्ट में उन्हें केवल कुल अंक, प्राप्त अंक, पास/फेल की जानकारी मिलेगी। स्कोरकार्ड उन्हें आधिकारिक वेबसाइट से ही डाउनलोड करना होगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article