एजुकेशन

rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in डाउन, ऐसे चेक करें राजस्थान 10वीं बोर्ड रिजल्ट, बिना इंटरनेट भी देख सकेंगे नतीजे

Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। भारी संख्या में छात्र रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएंगे। सर्वर क्रैश होने और इंटरनेट न होने पर भी छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आइए बताएं कैसे।

Image

ऐसे चेक करें राजस्थान 10वीं बोर्ड रिजल्ट, बिना इंटरनेट भी देख सकेंगे नतीजे

Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आज कक्षा 10वीं के रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। राज्य शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वार दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों की घोषणा करते हुए टॉपर्स के नामों का भी ऐलान कर दिया गया है। रिजल्ट की घोषणा के साथ ही राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर RBSE 10th Result 2026 का लिंक एक्टिवेट हो गया, जहां से छात्र अपना रिजल्ट डाउनलोड कर पाएंगे।

बता दें कि इस साल आयोजित हुई 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 13 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे, जो रिजल्ट की घोषणा के बाद अपना रिजल्ट चेक करने वेबसाइट पर जाएंगे, ऐसे में सर्वर डाउन होने और उसके क्रैश होने की संभावना अधिक होती है, ऐसी स्थिति में छात्र रिजल्ट चेक नहीं कर पाएंगे। आइए बताएं सर्वर क्रैश होने और इंटरनेट न होने की स्थिति में रिजल्ट कैसे चेक किया जा सकता है।

सर्वर क्रैश होने पर कैसे चेक करें RBSE 10th Board Result 2026

सर्वर क्रैश होने और इंटरनेट न होने पर छात्र अपना रिजल्ट एसएमएस (SMS) के माध्यम से चेक कर सकते हैं। उन्हें बस नीचे दिए गए आसान चरणों को फॉलो करना है।

  • SMS के जरिए रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र अपने फोन के मैसेज इनबॉक्स में जाएं।
  • वहां न्यू मैसेज पर क्लिक करें।
  • अब RJ10 <Roll Number> टाइप करें।
  • उसके बाद इसे भेज दें 5676750 या फिर 56263 पर।
  • मैसेज भेजने के कुछ ही देर में आपको एक रिप्लाई मिलेगा।
  • इसमें छात्रों का रिजल्ट होगा।

छात्रों को बता दें कि एसएमएस के जरिए उन्हें केवल पास और फेल की स्थिति और कुल अंकों में से प्राप्त अंकों की जानकारी दी जाएगी। विषयवार अंकों की जानकारी उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर ही मिलेगी, जिसे वह बाद में आराम से डाउनलोड कर सकते हैं।ल

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article