Rajasthan VDO Answer Key 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा विलेज डेवलपमेंट ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2025 की आंसर की जारी करने का अभ्यर्थियों को बेसब्री से इंतजार है। ये आंसर की आज यानी 12 नवंबर 2025 को RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी की जाएगी। राजस्थान वीडीओ ग्राम विकास अधिकारी आंसर की को पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा, ताकि उम्मीदवार अपने क्वेश्चनपेपर के सेट के अनुसार उत्तर की जांच कर सकें।
इतने छात्रों ने करवाया रजिस्ट्रेशन
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के चेयरमैन आलोक राज ने ट्वीट कर बताया कि वीडीओ भर्ती परीक्षा 2025 के लिए कुल 5 लाख 12 हजार उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इनमें से लगभग 81 प्रतिशत अभ्यर्थी एग्जाम में शामिल हुए थे। आरएसएसबी चेयरमैन ने जानकारी देते हुए बताया था कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट पर आंसर की जारी की जाएगी। अभ्यर्थी सेट वाइज इस पीडीएफ को डाउनलोड कर अपने आंसर का मिलान कर सकते हैं और जरूरी होने पर ऑब्जेक्शन भी दर्ज करा सकेंगे।
राजस्थान वीडीओ आंसर की ऐसे कर सकते हैं चेक....
- सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://rssb.rajasthan.gov.in/ पर जाएं।
- अब होमपेज पर कैंडिडेट कॉर्नर सेक्शन पर जाएं।
- फिर आंसर की सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब Village Development Officer लिंक पर क्लिक करें।
- अब स्क्रीन पर आपको आंसर की दिखेगी।
- इसे डाउनलोड कर अपने आंसर्स को मैच करें।
अगर आपको किसी सवाल या फिर जवाब में गड़बड़ी गलती है तो शिकायत दर्ज करें। मगर अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि तय समय सीमा से पहले-पहले ही शिकायत दर्ज करा लें।
बताते चलें कि आंसर की एक आधिकारिक उत्तर सूची होती है, जिसे किसी भी परीक्षा के बाद जारी किया जाता है। इसमें हर प्रश्न का सही-सही उत्तर दिया होता है। परीक्षा के कुछ दिनों बाद ही उत्तर कुंजी जारी की जाती है। इसमें अगर किसी को कोई उत्तर गलत लगता है तो वो आपत्ति दर्ज करा सकता है। आपत्तियों की जांच के बाद आयोग या फिर संस्था फाइनल आंसर की जारी करता है और फिर इसी आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाता है।
